ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, राजभवन में करेंगे विश्राम…. जानिए पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद
September 24, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
September 24, 2026
शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय
September 24, 2026
ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedLoksabha Election 2024Raipur

आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, राजभवन में करेंगे विश्राम…. जानिए पूरा शेड्यूल

By Mohan Rao Published April 23, 2024
Share
पीएम मोदी
SHARE

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे व तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ में प्रचार प्रसार जोरों पर हैं। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसे देखते हुए भाजपा के साथ ही कांग्रेस के बड़े नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार व बुधवार को पीएम मोदी दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी राजधानी के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे 23 और 24 अप्रैल को जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा में चुनावी सभाएं लेंगे। प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर में हेलीकॉप्टर से रायगढ़ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां से जांजगीर-चांपा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर करीब तीन बजे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के बाराद्वार गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मंगलवार शाम को पांच बजे धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

भाजपा पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी बुधवार सुबह रायपुर से सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से रायगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर राजधानी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पीएम मोदी की सुरक्षा में कुल 600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा बलों को तैनात करने के अलावा दो हजार से अधिक फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Mohan Rao April 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे स्टेशन में 7.50 लाख कैश के साथ पकड़ाया शख्स, टास्क टीम ने किया जब्त
Next Article हनुमान जन्मोत्सव : मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठी इस्पात नगरी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?