ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर से भाजपा को एक लाख की लीड़ दिलाने विधायक का जबरदस्त जनसंपर्क, सर्व समाज को साध रहे रिकेश
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर से भाजपा को एक लाख की लीड़ दिलाने विधायक का जबरदस्त जनसंपर्क, सर्व समाज को साध रहे रिकेश

By Mohan Rao Published April 16, 2024
Share
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से लीड दिलाने विधायक रिकेश सेन और भाजपा की टोली जबरदस्त ऊर्जा के साथ क्षेत्र में हर रोज सघन जनसंपर्क कर रही है। सोमवार को दुर्ग में सांसद विजय बघेल की नामांकन रैली में वैशाली नगर से 301 कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे रिकेश सेन ने मंच से विजय बघेल को सबसे बड़ी लीड दिलाने का संकल्प दोहराने के बाद दोपहर डेढ़ बजे से विधानसभा के शिक्षकों की बैठक को सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षक ही युवाओं के भविष्य निर्माता रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और शिक्षा दीक्षा से ही देश का भविष्य निर्माण होता रहा है। समाज को सही दिशा देने में भी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विधायक रिकेश ने कहा कि वैशाली नगर में आप लोगों ने मतदान कर मुझे पार्षद चुना और लगातार 25 वर्षों तक अलग अलग वार्ड के विकास का मुझे अवसर दिया, आप लोगों ने ही मुझे 41 हजार मतों से विजयी बना कर विधायक बनाया। इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण इसलिए भी है कि मोदीजी को हम सभी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुनने जा रहे हैं। मोदीजी को और भी मजबूत करने के लिए हम सभी को विजय बघेल को भारी मतों से जीताना है। इसलिए हर शिक्षक को संकल्प लेना होगा कि वो अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे साथ ही क्षेत्र के सभी लोगों को मतदान करने प्रेरित करने की अहम जिम्मेदारी भी शिक्षक वर्ग निभा रहा है।

गौरतलब हो कि इससे पूर्व विधायक ने चिकित्सक और अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर सभी को मतदान अवश्य करने की शपथ का वाचन करवाया था। सोमवार को श्री सेन ने सैकडो़ं की संख्या में उपस्थित शिक्षकों को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। फिर शाम 6 बजे से हाउसिंग बोर्ड के कालीबाड़ी चौक पर विधायक रिकेश सेन के साथ सैकड़ों लोगों ने घर-घर पहुंच कर विजय बघेल को विजयी बनाने की अपील की। यहां से जनसंपर्क यात्रा प्रारम्भ होकर कैलाश नगर एकता चौक, सांस्कृतिक भवन, आदर्श नगर होते हुए जामुल थाना रोड से घासीदास नगर वार्ड पहुंची। यहां विधायक श्री सेन ने मुस्लिम समाज प्रमुखों के साथ बैठक की। घासीदास नगर वार्ड से पद यात्रा कुरूद रोड होते हुए रात्रि 9 बजे वापस हाऊसिंग बोर्ड पहुंच कर सम्पन्न हुई।

विधायक रिकेश सेन मंगलवार को शाम 6 बजे से ढांचा भवन और कुरूद वार्ड में भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित कार्यकर्ताओं की टीम के साथ जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 12 बजे से वैशाली नगर में विभिन्न समाज प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। हाऊसिंग बोर्ड जनसंपर्क यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दिनेश मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, प्रेमचंद देवांगन, शैलेन्द्र सिंह, मोतीलाल श्रीवास्तव, भारती देशमुख, नमिता हांडा, स्नेहा शाह, निखिल सोनी, आलोक जैन, कुबेर शर्मा, अखिलेश सिंह, रमाकांत गुप्ता, रामा राव, मुखविंदर सिंह, दीपक भोंडेकर, भगवती देवी साव, सुनीत कुमार सिंह, नंदू टंडन, अनुज यादव, अंकित जैन, राजेश चौधरी, मनीष सिंह, रिंकू पाल, जितेन्द्र पांडेय, संदीप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao April 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव-2024 : दिव्यांग व सीनियर सिटीजन को मिलेगी निःशुल्क वाहन सुविधा, हेल्पलाइन नंबर जारी
Next Article Big accident : कोरबा से पुरी जा रही यात्री बस खड़ी ट्रक से टकराई, चालक की मौत… मची अफरा तफरी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?