ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव-2024 : दिव्यांग व सीनियर सिटीजन को मिलेगी निःशुल्क वाहन सुविधा, हेल्पलाइन नंबर जारी
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लोकसभा चुनाव-2024 : दिव्यांग व सीनियर सिटीजन को मिलेगी निःशुल्क वाहन सुविधा, हेल्पलाइन नंबर जारी

By Mohan Rao Published April 16, 2024
Share
दिव्यांग मतादाता
SHARE

वाहन के लिए रूटचार्ट और बुथवार वरिष्ठ नागरिकों की चिन्हित सूची होगी तैयार, कलेक्टर ने दिए निर्देश

दुर्ग। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। 7 मई को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को देखते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी लगातार अफसरों की बैठक ले रही हैं और उन्हें दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है। जिले में ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें इसके लिए भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में वरिष्ट मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को मांग करने पर नि:शुल्क वाहन सुविधा दी जाएगी। उन्हें घर से बूथ तक व बूथ से फिर घर छोड़ने के लिए वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों की बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हवाला देते हुए अवगत कराया कि जिले में मतदान दिवस 7 मई 2024 को दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक वर्ग के मतदाताओं को निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत मतदान केन्द्रवार दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन कर ऐसे मतदाताओं के द्वारा मांग किये जाने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात् उनके आवास तक छोड़ने वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों को व्यवस्था की बेहतर क्रियान्वयन हेतु माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अधिकारियों को सेक्टर एवं बुथवार वरिष्ठ नागरिकों की चिन्हांकित सूची तैयार करने कहा है। उन्होंने आरटीओ को मांग के अनुरूप वाहन उपलब्ध कराने टाटा मैजिक वाहन एवं स्कूलों की छोटी वाहन की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर ने कहा कि जिले में नगरीय निकायों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाता रथ की व्यवस्था की जाएगी। नगरीय निकायों में ई-रिक्शा का भी उपयोग वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केन्द्रों तक लाने ले जाने हेतु उपयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी एआरओ से संबंधित क्षेत्र से चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों की जानकारी ली और आगामी 20 अप्रैल तक योजना के अनुरूप तैयारी को अंतिम रूप देने कहा है।

मांग पर मिलेगी सुविधा, हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
कलेक्टर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मांग किये जाने पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए वे निर्वाचन हेल्पलाईन नंबर 1950 या जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम के नंबर 0788-2210180 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से नाम दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टर ने सभी एआरओ, नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं जनपद सीईओ को मतदाता रथ पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों में छाया, कुलर, पानी, व्हील चेयर एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा है।

बूथवार हो मतदान सहायक की व्यवस्था
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि मतदान दिवस किसी को भी परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही बुथवार मतदान सहायक की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर बीके दुबे, दुर्ग नगर निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, रिसाली नगर निगम के आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई-3 चरौदा के आयुक्त डी. राजपूत, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन एवं सभी एसडीएम और नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।  

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao April 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उप मुख्यमंत्री साव व विधायक रिकेश पहुंचे सन्ना ब्लड बैंक, रक्तवीरों से मिले और दी बधाई
Next Article वैशाली नगर से भाजपा को एक लाख की लीड़ दिलाने विधायक का जबरदस्त जनसंपर्क, सर्व समाज को साध रहे रिकेश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?