ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम अभियान से एकत्र हुआ 100 क्विंटल अन्न, रामनवमी पर बनेगा प्रभु श्रीराम का भोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम अभियान से एकत्र हुआ 100 क्विंटल अन्न, रामनवमी पर बनेगा प्रभु श्रीराम का भोग

By Mohan Rao
Published: April 15, 2024
Share
प्रेसवार्ता के दौरान श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय व अन्य पदाधिकारी
SHARE

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई द्वारा निरंतर 39वें वर्ष, 17 अप्रैल को श्रीरामनवमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में भिलाईवासियों की सहभागिता के लिए समिति द्वारा लगातार दूसरे वर्ष “एक मुट्ठी दान श्रीराम के नाम अभियान चलाया गया, जिसमें 100 क्विंटल से अधिक अन्न संग्रहित किया गया। इस संग्रहित अन्न से महप्रसाद बनाया जाएगा, समिति के सदस्यों द्वारा दुर्ग जिले के विभित्र प्रखण्डों में घर-घर पहुंचकर लोगों को इस भव्य आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विशेष अतिथि समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय व मुख्य वक्ता के रूप में बाल योगेश्वर राम बालकदास महात्यागी, श्री पाटेश्वर धाम उपस्थित रहेंगे।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 4 दशकों से निरंतर चला आ रहा यह आयोजन आज मध्य भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में अपनी पहचान बना चुका है, जिसमें लगभग 1150 से अधिक मठ-मंदिरों से ध्वजवाहक शोभायात्रा में शामिल होते हैं। श्री पाण्डेय ने बताया कि जिस श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन से प्रेरित होकर समिति की नींव रखी गई थी, वह संकल्प, वह स्वप्न भी इस वर्ष 22 जनवरी को पूर्ण हो चुका है। यह हम सभी सनातनियों और समिति के लिए गौरव का विषय है। 500 वर्षों के बाद यह सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हुआ जब श्रीरामलला अपने धाम में विराजमान हो गये हैं, और उनका जन्मोत्सव मनाया जायेगा, निश्चित ही यह हम सबके खास अवसर है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि “एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम” अभियान में विगत 1 अप्रैल से अब तक जिले के सभी प्रखण्डों से 100 क्विंटल से अधिक अन्न संग्रहित किया जा चुका है। इस अन्न से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर महाप्रसाद बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भिलाईवासियों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता दी है, वह अभूतपूर्व है। 17 अप्रैल को होने वाले मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। आयोजन संबंधी सारी तैयारियों के लिए विभित्र टीमों का गठन किया गया था। वहीं समिति के मुख्य शाखा, महिला शाखा और युवा शाखा द्वारा लगातार अपने अपने प्रखण्डों में आमजनों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यह सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुंचेंगी। पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्य रूप से समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने, जिलाध्यक्ष मदन सेन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, जिला महामंत्री जोगिंदर शर्मा आदि उपस्थित थे।

अभियान में दिखा भिलाईवासियों का समर्पण
समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने कहा कि समिति द्वारा लगातार दूसरे वर्ष एक मुट्ठी दान-श्रीराम के नाम अभियान चलाया गया। जिसमें पूरे समर्पण भाव से नगरवासियों ने हिस्सा लिया। हर व्यक्ति ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर दान किया। इसी तरह सभी प्रखण्डों में बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों ने प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखाते हुए इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी प्रत्येक प्रखण्डों से आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

1150 से अधिक मठ-मंदिरों की शोभायात्राएं होंगी शामिल
श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आयोजन में 1150 से अधिक मठ-मंदिरों की लघु शोभायात्रा भाग ले रही है जो श्री गणेश मंच, दुर्गा मंच, जैतखाम, गुरुद्वारा से निकलेंगी। जिनमें कुम्हारी, चरोदा, भिलाई तीन, हथखोज, पथरीया तथा डबरापारा सहित संपूर्ण खुर्सीपार की बाबा भोलेनाथ शोभायात्रा एवं जामुल, ठौर, नवातरिया, खेरधा ढांचा भवन, कैलाश नगर, कुरुद, घासीदास नगर, हाउसिंग बोर्ड, फौजीनगर छावनी, नन्दनी रोड, श्रमिक नगर, शंकर नगर, शांति पारा, बैकुण्थ धाम, मछली मार्केट, सुभाष नगर, वार्ड-39 की भगवान चतुर्भुजी शोभायात्रा शामिल हैं। इसी तरह ननकट्टी, करंजा, बासीन, समोदा, भटगाँव, गनियारी, नगपुरा, मालूद, चिखली, खपरी, बेलोदी, जेवरा-सिरसा सहित कोहका जुनवानी, मॉडल टाउन, नेहरू नगर, कोसानाला, कृष्णानगर, वैशालीनगर, रामनगर, रावणभाठा सुपेला की मां बम्लेश्वरी शोभायात्रा एवं कोकडी, कोडिया, हनोद, खम्हरिया, धनोद, जोरातराई, डुन्डेरा, पतोरा, उतई, नेवई बस्ती, मरोदा स्टेशन, महुवारी, मरोदा, टंकी मरोदा, रिसाली, प्रगति नगर, रुआबांधा बस्ती, रुआबांधा सेक्टर, एच.एस.सी.एल कालोनी, हुड़को, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-8, सेक्टर-7, सेक्टर-6, सेक्टर-5 से सेक्टर-1 तक की मां दंतेश्वरी शोभायात्रा पावर हाऊस रामलीला मैदान शाम 07:30 बजे आयेगी। जहाँ झांकियों का प्रदर्शन, अखाडे, पंथीनाचा, राउत नाचा, भजन संध्या तथा धर्म सभा के साथ कार्यक्रम संपत्र होगा।

बदल रहे हैं यूपीआई के नियम : यदि 90 दिन से बंद है नंबर तो यूपीआई से नहीं होगा भुगतान… तुंरत करें यह काम
रिसाली को आदर्श निगम बनाने महापौर शशि ने 110 करोड़ 51 लाख का बजट प्रस्तुत किया, पार्षदों ने ध्वनिमत से किया पारित
दिव्यांग चित्रकार बसंत को मिला हेलन केलर अवार्ड, सीएम साय ने दी बधाई, बोले- युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा
पालतू कुत्तों को वैक्सीन लगवाने पहुंचा ग्रामीण, मना करने पर की मारपीट… स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
छायाचित्र प्रदर्शनी: मेरे घर के पते में छत्तीसगढ़ लिखा तो इसकी वजह अटल जी, राइटिंग वाल में प्रतिक्रिया लिख रहे युवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बहू पर बुरी नजर रखता था अधेड़, बेटे ने करंट शॉक देकर मार डाला…. 18 दिन बाद खुला हत्या का राज
Next Article उप मुख्यमंत्री साव व विधायक रिकेश पहुंचे सन्ना ब्लड बैंक, रक्तवीरों से मिले और दी बधाई

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?