ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली

By Om Prakash Verma
Published: April 12, 2024
Share
अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली
अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली
SHARE

रायपुर। रायपुर स्थित सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी किसी न किसी वजह से हमेशा विवादों में रहती है। एक बार फिर यहां पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, इस कॉलोनी में एक महीने से स्ट्रीट लाइट और मेन रोड लाइट बंद है। इसके विरोध में कॉलोनीवासियों ने मशाल रैली निकाली। युवाओं ने बीती रात को मशाल रैली निकाली। रैली के दौरान रहवासियों को अंधेरे में रखना बंद करो, बिजली बिल का बकाया 84 लाख रुपये भुगतान करो के नारे लगाये गये। रैली में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों और कालोनी के रखरखाव का काम देख रहे समिति के पदाधिकारियों के साथ बिजली कंपनी का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

एक महीने से सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कालोनी अंधेरे में डूबी हुई है। इससे कॉलोनीवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कालोनी में करीब 14 सौ स्वतंत्र मकान हैं। शाम 6 बजे के बाद अंधेरा होने घर से महिलाएं और बच्चे रोड पर निकलने से परहेज कर रहे हैं। रोड पर अंधेरा होने के कारण असामाजिकतत्वों और आवारा पशुओं का डर बना हुआ है। आए दिन अंधेरे में रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं। स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से चोरी का डर बना हुआ है। बीते सप्ताह बारिश हो जाने के कारण सांप बिच्छू से परेशानी हो रही है। हालात ये हैं कि शहर के मोहल्लों और कई कॉलोनियों और चौराहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे रात के समय में रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है।

इसके अलावा पैदल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात के समय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय में लोग सड़कों पर भ्रमण करने के लिए भी निकलते हैं। इसके अलावा सड़कों पर अंधेरा होने से अनहोनी घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। बकाया बिल जमा नहीं होने के कारण बिजली कंपनी ने कालोनी का एक कनेक्शन काट दिया है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलने की वजह से कालोनी के लोग करीब एक महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली कंपनी कंपनी का कालोनी पर करीब 84 लाख रुपए बकाया है। तय समय पर भुगतान नहीं मिलने पर कंपनी के अधिकारियों ने कनेक्शन काट दिया। इसकी वजह से कालोनी का एक हिस्सा अंधेरे में डूबा हुआ है।

समिति पर मनमानी का आरोप
युवाओं ने सेजबहार जनकल्याण समिति पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि साफ-सफाई का काम छोड़कर समिति के पदाधिकारी, रहवासियों से बदसलूकी, विवाद कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत करते हैं। पिछले दिनों ही विवाद का मामला थाने पहुंचा था, पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की। मशाल रैली में राहुल ठाकुर, दीपक नायडू, रोशन, रोहित, मुकेश, जगत, रोहित, नयन, चंदन समेत बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी शामिल हुए।

इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, सीएम साय ने किया वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ
मेरे अन्नदाता खुश हैं, खुशहाल हैं, इस बात की मुझे बहुत खुशी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला: हाईप्रोफाइल केस में किम्सी जैन बरी… पति व दूसरे आरोपी को अंतिम सांस तक कैद.. साथ में लगा जुर्माना
1 दिन में 10 हजार लोगों को मिलेगा आरओ का साफ पानी ,मुख्यमंत्री ने किया सेफ ड्रिंकिंग वाटर क्लीनिक का लोकार्पण
21 साल की आर्या राजेन्द्रन ने रचा इतिहास…. बनी देश की सबसे कम उम्र की महापौर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के व्यापारी से साइबर फ्रॉड, शातिर ने ठगे पांच लाख रुपए… गुड खरीदी का पैसा कर रहा था ट्रांसफर
Next Article नाराजगी से घबराया मालदीव, अब पर्यटकों को लुभाने भारत में रोड शो करने की तैयारी नाराजगी से घबराया मालदीव, अब पर्यटकों को लुभाने भारत में रोड शो करने की तैयारी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?