ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Awareness message: शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक: रीना बाबासाहेब कंगाले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Awareness message: शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक: रीना बाबासाहेब कंगाले

By Om Prakash Verma
Published: April 11, 2024
Share
Awareness message: शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक: रीना बाबासाहेब कंगाले
Awareness message: शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को करें जागरूक: रीना बाबासाहेब कंगाले
SHARE

मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई बाइक रैली
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बाइक रैली एवं स्वीप एक्सप्रेस को दिखाई हरी झण्डी
मतदाता जागरूकता का संदेश देने सैकड़ों लोग हुए बाइक रैली में शामिल

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने हेतु रायपुर जिले में आज आयोजित बाइक रैली एवं स्वीप एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदान तिथि को सभी मतदाता अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत पहले से बेहतर करना हमारे लिए एक चुनौती है और इस कार्य को सफल करने में हमें अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वयं भी इस बात का निश्चय करें कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि रायपुर जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने की जो अपील की जा रही है, वह सराहनीय हैं। उन्होंने विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केन्द्रों पर महिला कर्मियों द्वारा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आगामी चुनाव के दौरान भी महिला कर्मी बढ़-चढ़ कर निर्वाचन कार्य को संपन्न कराएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि स्वीप रैली का आयोजन करने का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर श्रीमती कंगाले द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से आकाशवाणी चौक होते हुए व्हाइट हाउस, श्याम टॉकीज, लिली चौक, पुरानी बस्ती विवेकानन्द आश्रम, एनआईटी कैम्पस, नालन्दा परिसर में समाप्त हुई। श्रीमती कंगाले स्वयं हेलमेट पहने हुए ई-स्कूटर आई क्यूब पर सवार थी, जिसमें चुनाव का पर्व, देश का पर्व की तख्ती लगी हुई थी। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह हेलमेट पहने हुए बुलेट पर सवार थे उनके पीछे नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा बैठे थे। नालंदा परिसर में रैली समाप्त होने के पश्चात् आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में एआईजी संजय शर्मा और उनकी टीम के द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित जुंबा प्रस्तुत किया गया। साथ ही तेजराम साहू ने लोक नृत्य प्रस्तुत करते हुए मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर जुम्बा एवं लोक कलापथक दल के कलाकारों को स्वामी विवेकानंद के विचारों पर आधारित पुस्तकें भेंट की गई।

स्वीप एक्सप्रेस के चारो तरफ मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और फोटोग्राफ्स लगे हुए थे, इसमें लोक कलाकार सवार थे। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए जो मतदाता जागरूकता से जुड़ी हुई तख्तियां लिए हुए थे। इनमें हमारी जिम्मेदारी, मतदान करेंगे बारी-बारी, आगे-आगे लोकतंत्र के तिहार, वोट देवव बनव जिम्मेदार, दाई, भाई, दीदी जम्मो संगवारी, मतदान करना हमर जिम्मेवारी इत्यादि नारे लिखे हुए थे। रैली में महिलाएं और पुरूष छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा धारण किए हुए थे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होगा। तृतीय चरण अंतर्गत रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान तिथि 7 मई है।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 82170 नए मामले
कोरोना वायरस में नया म्यूटेशन: अमेरिका में मिला ज्यादा तेजी से फैलने वाला डेल्टा-3 वैरिएंट…. भारत में भी अलर्ट
हैदराबाद में बारिश-बाढ़ से अब तक 50 लोगों की मौत, अगले छह दिनों तक जारी रहेगी आसमानी आफत
संडे लॉकडाउन में कर रहे थे दबंगई: उठक बैठक कराकर दी चेतावनी… 2 चिकन सेंटर को 15 दिनों के लिए किया सील
Bhilai Breaking : उतई की प्लाइवुड फैक्ट्री से 7 संदिग्ध गिरफ्तार, चोरी छिपे कर रहे थे काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में रेलवे ने फिर रद्द की 19 ट्रेनें… गर्डर लॉन्चिंग के लिए मेगा ब्लॉक… देखें रद्द ट्रेनों की सूची
Next Article विकास कुमार कश्यप बने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी,  साकेत रंजन का ट्रांसफर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?