ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में मिले 15 लाख के राशि रत्न, जयपुर का शख्स छोड़ गया था बैग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में मिले 15 लाख के राशि रत्न, जयपुर का शख्स छोड़ गया था बैग

By Mohan Rao
Published: April 10, 2024
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर एक बैग में 15 लाख रुपए के राशि रत्न बरामद हुए। स्टेशन पर दो यात्रियों के बैग आपस में बदल गए जिसके कारण राशि रत्नों वाला बैग रेलवे पुलिस के हाथ लगा। बैग में यात्री का मोबाइल नंबर देखकर उसे कॉल किया और उसके बाद राशि रत्नों की जीएसटी रसीद आदि देखने के बाद उक्त बैग को उसके हवाले किया गया। वहीं दूसरे यात्री की बैग भी उसे दी गई। इस तरह रेलवे पोस्ट के कर्मचारियों ने यात्रियों के बैग उन्हें वापस दिलाए।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में कार्यरत महिला प्रधान आरक्षक के. पान्डेय द्वारा सूचना दिया गया कि स्टेशन की इन्ट्री गेट के सामने चबूतरे में रखा हुआ हेन्ड बैग गलती से चेंज हो गया है। जो कि गाडी संख्या 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री के पास है। यात्री के मोबाइल नम्बर 8770439645 भी महिला आरक्षक ने बताया। इसके बाद उपनिरीक्षक आरके राठौर ने उक्त मोबाइल पर सम्पर्क किया तो उन्होने अपना नाम अब्दुल मन्नान निवासी मकान नम्बर 04 राधिका नगर सुपेला बताया।

उसने बताया कि वह एमएसटी यात्रा टिकट दुर्ग से रायपुर पहुंचा है। उसने यह भी बताया कि वह मोबाइल पर बात कर रहा था उसी समय उक्त गाडी स्टेशन पर आ गई और गलती से दूसरे यात्री का बैग को उठा लिया। इसके बाद यात्री ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर उपनिरीक्षक आरके राठौर को अटेन्ड किया। वहीं अब्दुल मन्नान का बैग दूसरे यात्री के पास रह गया। उसके मोबाइल 9314623170 सम्पर्क करने पर उसने अपना नाम मुकेश कुमार सिंह निवासी जगदम्बा कॉलोनी नया खेडा, विद्या नगर, जयपुर थाना विद्या नगर, जिला-जयपुर (राजस्थान) बताया।  उसने बताया कि उसका बैग भिलाई पावर हाउस स्टेशन में चेंज हो गया है।

मुकेश ने बताया कि उसके बैग में राशियों में उपयोग होने वाले पत्थर है जिसे लेकर वह भिलाई पहुंचा था। रेलवे पुलिस की सूचना पर मुकेश सिंह भिलाई पोस्ट पहुंचा और यात्रा टिकट व आधार कार्ड सत्यापन करने के बाद अब्दुल मन्नान को उसके लाल रंग का हेन्ड बैग दिया गया। उसमें मोबाइल, दस्ताचवेज पॉलिसी बॉड, बाईक की चाबी आदि को उसके सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार मुकेश कुमार सिंह को काले रंग के हेन्ड बैग जिसमें पुखराज, पन्ना, ओपल आदि राशि रत्न थे उसे सौंपा गया। राशि रत्नों की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई गई है। जीएसटी रसीद की मूलं प्रति देखकर उसे लौटाया गया। दोनों ही यात्री अपने-अपने बैग पाकर रेलवे सुरक्षा बल का आभार व्यक्त किया।

राज्य में 4 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण, अन्य राज्यों से बेहतर रहा छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन
भाजपा में जाने का अभी कोई फैसला नहीं, हार्दिक बोले- कांग्रेस सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी
विधायक के निर्देश पर युद्धस्तर पर हो रही खुर्सीपार क्षेत्र के बैकलाइन की सफाई
नई राष्ट्रीय पर्यटन नीति लाने की तैयारी में सरकार, 100 पर्यटक स्थल बनाए जाएंगे स्मार्ट
रायपुर में बागेश्वर धाम सरकार की ‘श्री हनुमंत कथा’ की तैयारियां तेज, कार्यक्रम संचालन के लिए गुढ़ियारी में खुला कार्यालय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किराया नहीं देने पर दुकान का आवंटन होगा निरस्त, रिसाली में आयुक्त का कड़ा एक्शन
Next Article CG Crime : छत्तीसगढ़ में बकरी से रेप और हत्या, चोरी की नीयत से घुसा बदमाश पैसे नहीं मिले तो किया यह कांड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?