ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के सेक्टर-9 जेएलएन अस्पताल में मिशन लक्ष्मी का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के सेक्टर-9 जेएलएन अस्पताल में मिशन लक्ष्मी का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा

By Mohan Rao Published April 9, 2024
Share
सेक्टर-9 अस्पताल में शुरू हुआ मिशन लक्ष्मी
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित पं. जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रविवार को मिशन लक्ष्मी की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत सेक्टर -9 अस्पताल में महिलाओं, बालिकाओं व छोटी बच्चियों को इलाज की बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। योजना के पहले चरण में संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिक महिलाओं को शामिल किया गया।

मिशन लक्ष्मी के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक पवन कुमार उपस्थित हुए। उनके द्वारा प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यपालक निदेशक पवन कुमार ने कहा कि इस मिशन का बहुत ही उचित व सार्थक नाम लक्ष्मी रखा गया है। लक्ष्मी वैसे तो धन की देवी है, परंतु यहां स्वास्थ्य को धन से जोड़ा जा रहा है। मनुष्य का स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है, उत्तम स्वास्थ्य रहने पर धन कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार है इसके तहत इस योजना के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य की व्यापक देखभाल की जा सकेगी।

पहले चरण में ठेका श्रमिक महिलाएं योजना में शामिल
इस योजना के प्रथम चरण में संयंत्र की ठेका श्रमिक महिलाओं को शामिल किया गया है। ‘मिशन लक्ष्मी के तहत बालिकाओं, युवतियों एवं महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य संबंधित जानकारी, आयरन, फोलिक एसिड व एलबेंडाजाल टेबलेट का वितरण तथा रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा की जांच आदि शामिल है। इस अवसर पर चीफ कंसल्टेंट (स्त्री रोग) डॉ निशा ठाकुर ने स्तन कैंसर व प्रजनन अगों के कैंसर के लक्षण, परीक्षण तथा सजगता के बारे में बताया तथा श्रीमती परोमिता दासगुप्ता द्वारा खान-पान में संतुलित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित कर्मचारियों द्वारा पूछे गए एनीमिया व कैसर से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया। इस दौरान क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ प्रिया साहू द्वारा किया।

महिलाओं के स्वास्थ्य की होगी व्यापक देखभाल
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ एम रविन्द्रनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं कार्यक्षेत्र के साथ ही अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। घर, परिवार एवं कामकाज में व्यवस्तता के कारण वह स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। मिशन लक्ष्मी महिलाओं के व्यापक स्वास्थ्य देखभाल पर केन्द्रित है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीषा कांगो ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए ‘मिशन लक्ष्मी से संबंधित जानकारी प्रदान की। भिलाई इस्पात संयंत्र, महिला कर्मचारियों के कल्याणार्थ समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी देखभाल कार्यक्रमों एवं जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन करता है।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक जे वाइ सपकाले उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, डॉ एम रविन्द्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद बिनायके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के ठाकुर, महाप्रबंधक शिवराजन, महाप्रबंधक  शाहिद अहमद सहित अस्पताल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सकगण, मेडिकल स्टाफ तथा सीएसआर विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कंसल्टेंट डॉ शुभस्मिता द्वारा तथा डॉ रोशन हुसैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao April 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अच्छी खबर: विलुप्त होती प्रजाति की हुई गणना, 40 से अधिक गिद्धों का बसेरा; जानिए क्या कहती है रिपोर्ट अच्छी खबर: विलुप्त होती प्रजाति की हुई गणना, 40 से अधिक गिद्धों का बसेरा; जानिए क्या कहती है रिपोर्ट
Next Article महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में बंटी सीटें…. शिवसेना (यूबीटी) 21, कांग्रेस 17 व एनसीपी(शरद) 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?