ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhkorba

रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग

By Om Prakash Verma
Published: April 8, 2024
Share
रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग
रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग
SHARE

कोरबा। जिले में हादसों का दौर लगातार जारी है। चाहे मुख्य मार्ग की बात करें या फिर बायपास रोड की। लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। एक बार फिर से तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जहां इस हादसे में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया और देखते ही देखते भीड़ एकत्रित हो गई। जहां बाइक चला रहे युवक को 108 के माध्यम से पाली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

ये घटना पाली थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की है। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिले के पाली ग्राम मुनगाडीह मार्ग में एक ट्रेलर ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बिलासपुर जिले के नेहरूनगर निवासी श्यामलाल रामानी 60 वर्षीय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उसके साथ ही बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए परिजनों को घटनाक्रम की सूचना दी गई। वहीं शव को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

स्थानीय लोगों की मानें तो इस मार्ग पर भारी वाहनों का काफी दबाव रहता है। जिसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। लापरवाही पूर्वक भारी वाहन के चालक घटना को अंजाम देते हैं। स्पीड वाहन और नशे की हालत में वाहन चलाने के चलते अक्सर ये हादसा होता है। इस पर संबंधित विभाग के द्वारा लगाम लगाई जानी चाहिए। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने बताया बाइक सवार दोनों बिलासपुर से कोरबा किसी काम से आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है। पाली पुलिस की मानें तो ट्रेलर चालक फरार है। घायल व्यक्ति सीएचसी पाली में भर्ती है। पुलिस ने पहचान उपरांत हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

चेकिंग के दौरान हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चालक ने तीन पुलिसकर्मियों पर चढ़ाई गाड़ी, महिला सिपाही की मौत
BSP कर्मियों के बोनस पर प्रबंधन अड़ा, 22 हजार का प्रस्ताव यूनियनों ने ये कहकर ठुकरा दिया…
शासकीय स्कूल का नामकरण गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा
ऑडिट पखवाड़ा के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका
मुख्यमंत्री साय ने डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ की दी स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग में गजब की चोरी… सरपंच के घर से बकरियां व भेड़ चुरा ले गए बदमाश
Next Article दुर्ग में नेवी अफसर के घर लाखों की चोरी, बनारस गया था परिवार और इधर चोरों ने कर दी सेंधमारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?