ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चाकू की नोक पर ट्रक चालक से लूट, सुपेला कोसानाला टोलप्लाजा के पास की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

चाकू की नोक पर ट्रक चालक से लूट, सुपेला कोसानाला टोलप्लाजा के पास की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 7, 2024
Share
SHARE

भिलाई। कोसानाला टोल प्लाजा पर बीती रात एक ट्रक चालक से चाकू की नोक पर लूटने वाले बदमाशों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आधीरात को ट्रक रुकवाया और चालक को चाकू दिखाकर 3000 रुपए व मोबाइल लूट लिया। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की और दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 1740 रुपए व मोबाइल बरामद किया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नागपुर महाराष्ट्र निवासी विक्की देवीदास उईके ने अपनी शिकायत में बताया कि वह ट्रक लेकर मुंबई जा रहा था। शनिवार आधीरात लगभग 1:30 बजे कोसानाला टोलप्लाजा के पास दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर उसके जेब में रखे 3000 नगदी एवं मोबाइल को लूट कर ले गये। इस मामले में शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को संदिग्ध का पता चला। इसके आधार पर पुलिस ने संदेही कृष्णा राजभर एवं समीर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी कृष्णा राजभर आदतन अपराधी है एवं थाना छावनी का निगरानी बदमाश है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश मिश्रा, एएसआई दिनेश सिंह, नीलकुसुम भदौरिया, प्रधान आरक्षक भरत यादव, आरक्षक सुरेन्द्र गिरी, सुरेन्द्र पटेल, सूर्य प्रताप सिंह, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा है।

अभिनेता जिमी शेरगिल गिरफ्तार, कोरोना नियम तोडऩे के आरोप में कार्रवाई
सीएम बघेल का कटाक्ष: बोले-भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के बिना कोई राष्ट्रीय मोर्चा नहीं बन सकता
छत्तीसगढ़ चेम्बर के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर जन्म दिन की दी बधाई…
मुख्यमंत्री ने यहां किया थिंक बी के नए कार्यालय का शुभारंभ, नारियल और गुड़ के लड्डू का लिया स्वाद
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 780 में से 725 सांसदों ने डाला वोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: नांदगांव में कितना सटीक बैठेगा गणित! पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता और 8 में से 5 विस सीटों पर जीत का कितना लाभ मिल पाएगा कांग्रेस को? CG Politics: नांदगांव में कितना सटीक बैठेगा गणित! पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता और 8 में से 5 विस सीटों पर जीत का कितना लाभ मिल पाएगा कांग्रेस को?
Next Article क्रिकेट किटबैग से गांजे की तस्करी, भारी भरकम लगेज के साथ सफर…. रेलवे की टास्क टीम ने ऐसे पकड़ा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?