ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: नांदगांव में कितना सटीक बैठेगा गणित! पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता और 8 में से 5 विस सीटों पर जीत का कितना लाभ मिल पाएगा कांग्रेस को?
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 357 # 09 Oct 2025
shreekanchanpath 357 # 09 Oct 2025
October 9, 2025
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान : सरगुजा जिले में 2,612 गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क मामलों में सफल प्रसव से मिला नया जीवन
October 9, 2025
डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम
October 9, 2025
दुर्ग में युवक का मर्डर : पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, सब्जी बाजार में मिली खून से सनी लाश
October 9, 2025
पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हमारी सांस्कृतिक पहचान और जनसेवा की धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
October 9, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: नांदगांव में कितना सटीक बैठेगा गणित! पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता और 8 में से 5 विस सीटों पर जीत का कितना लाभ मिल पाएगा कांग्रेस को?

By Om Prakash Verma Published April 7, 2024
Share
CG Politics: नांदगांव में कितना सटीक बैठेगा गणित! पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता और 8 में से 5 विस सीटों पर जीत का कितना लाभ मिल पाएगा कांग्रेस को?
CG Politics: नांदगांव में कितना सटीक बैठेगा गणित! पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता और 8 में से 5 विस सीटों पर जीत का कितना लाभ मिल पाएगा कांग्रेस को?
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। हाई प्रोफाइल मानी जा रही राजनांदगांव लोकसभा सीट में इस बार कांटे की टक्कर है। कांग्रेस ने क्षेत्रीय परिस्थितियों और जातीय समीकरणों को देखते हुए यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उतारा है। राजनांदगांव की 8 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इसके अलावा यह सीट पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता वाली है। जबकि भूपेश बघेल पिछड़ा वर्ग से कांग्रेस का सबसे बड़ा और लोकप्रिय चेहरा हैं। इन्हीं परिस्थितियों के चलते कांग्रेस को यहां जीत की महक आ रही है। हालांकि भाजपा को मोदी की लहर और संतोष पाण्डेय पर पूरा भरोसा है। भाजपा ने पाण्डेय को दोबारा मौका दिया है। विधानसभा के नतीजों के आधार पर देखें तो यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी जा रही है। इसलिए भी, क्योंकि भाजपा प्रत्याशी सामान्य वर्ग से हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल दुर्ग जिले की पाटन सीट से विधायक हैं। स्वयं बघेल भी दुर्ग के ही रहने वाले हैं। दुर्ग लोकसभा सीट पर अभी भाजपा का कब्जा है। यहां भूपेश बघेल के भतीजे विजय बघेल सांसद हैं। उन्हें भाजपा ने फिर से प्रत्याशी बनाया है। मजे की बात है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भूपेश के सामने विजय बघेल को उतारा था। उस वक्त भूपेश मुख्यमंत्री थे। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस ने भी चुन-चुनकर गोटियां बिठाई है। जाहिर है कि भूपेश बघेल की मौजूदगी से राजनांदगांव में भाजपा को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के लिए भी विधानसभा चुनाव में मिली बढ़त को बनाए रखना आसान नहीं होगा। गौरतलब है कि भाजपा ने पंडरिया सीट 26 हजार 398, कवर्धा 39 हजार 592 और राजनांदगांव सीट 45 हजार 84 मतों से अंतर से जीती थी। इन सीटों पर भाजपा ने कुल एक लाख 11 हजार 74 मतों से विजय पाई थी। दूसरी ओर, कांग्रेस ने पांच सीटें जीतकर कुल 80 हजार 475 मतों का बढ़त हासिल की थी। इसमें खैरागढ़ में 5,634, डोंगरगढ़ में 14 हजार 367, डोंगरगांव से 2,789, खुज्जी से 25 हजार 944 व मोहला-मानपुर से 31 हजार 741 मतों की बढ़त शामिल है।

यह है कांग्रेस का समीकरण
राजनांदगांव लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में पांच सीटें आई थी। जबकि बीजेपी को 3 सीटों पर जीत मिली थी। राजनांदगांव लोकसभा सीट से अभी बीजेपी के संतोष पांडेय सांसद हैं। बीजेपी ने यहां से फिर से मौजूदा सांसद को ही टिकट दिया है। यह राज्य का वह क्षेत्र है जहां ओबीसी वोटर्स बड़ी संख्या में हैं। विधानसभा के नतीजों के अनुसार यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी जा रही है। बीजेपी ने यहां से सामान्य वर्ग के उम्मीदवार संतोष पांडेय को उतारा है ऐसे में पार्टी भूपेश बघेल पर दांव खेलकर ओबीसी वोटर्स को साधने की कोशिश की है। भूपेश बघेल, राज्य में ओबीसी के सबसे बड़े चेहरे हैं। वहीं, पूर्व सीएम की लोकप्रियता को भी पार्टी भुनाना चाहती है।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर
चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के अंतिम दिन तक कुल 23 प्रत्याशी मैदान में थे। नाम वापसी का कल 8 अप्रैल को अंतिम दिन है। इसके बाद स्थितियां स्पष्ट होगी कि यहां से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लेकिन इससे पहले ही भाजपा व कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता प्रचार के मैदान में तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। स्टार प्रचारकों का दौरा भी शुरू होने जा रहा है। अब तक आरोप-प्रत्यारोपों में ही पूरा प्रचार अभियान केंद्रित है। स्थानीय मुद्दों की कोई बात ही नहीं कर रहा। क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार व यात्री सेवा में बढ़ोतरी के अलावा उच्च शिक्षा, रोजगार, सिंचाई, राजनांदगांव को संभाग का दर्जा, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य व खेल से जुड़ी प्रमुख मांगों को दोनों दल भूल ही गए हैं। दोनों दलों के नेता या तो अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं या फिर दूसरे के खिलाफ आरोपों की बौछार कर रहे हैं।

ग्रामीण मतदाता होंगे निर्णायक
लोकसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता निर्णायक हो सकते हैं। संसदीय क्षेत्र में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। इनमें 10 लाख से अधिक गांवों में रहते हैं। यही कारण है कि दोनों दलों का जोर अब तक गांवों में ही है। विशेषकर भूपेश का प्रचार अभियान का केंद्र ही गांव है। वहीं, शहरी मतदाताओं को भी साधने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। हालांकि पार्टी के न्याय संकल्प (घोषणा पत्र) का अभी जमीनी स्तर पर प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस की ओर से महंगाई, बेरोजगारी व केंद्रीय एजेसियों के दुरुपयोग का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जा रहा है। भाजपा का पूरा फोकस कमजोर ग्रामीण बूथों के अलावा कम बढ़त वाले शहरी क्षेत्रों पर भी हैं। मैदानी टीम द्वारा महतारी वंदन, धान का समर्थन मूल्य, दो वर्ष का बकाया बोनस प्रधानमंत्री आवास के साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही है।

एक ही दिन में खरीदे गए थे 210 फार्म
कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के एक आह्वान के बाद राजनांदगांव में एक ही दिन में 210 फार्म खरीदे गए थे। हालांकि नामांकन दाखिले के अंतिम दिन तक ये नामांकन जमा नहीं कराए गए। कांग्रेस प्रत्याशी बघेल ने पाटन की एक सभा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा था कि लोकसभा सीट पर यदि 384 प्रत्याशी उतरते हैं तो ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर पर मतदान हो सकता है। बघेल के इस बयान का असर अन्य किसी सीट पर तो नहीं हुआ, लेकिन राजनांदगांव में सैकड़ों की संख्या में लोग नामांकन फार्म लेने निर्वाचन कार्यालय पहुंच गए। हालांकि इन लोगों ने नामांकन दाखिल करने में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक कुल 23 लोग ही मैदान में शेष बचे। अब नाम वापसी की अंतिम तिथि कल 8 अप्रैल को ही तय होगा कि क्षेत्र से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं।

You Might Also Like

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान : सरगुजा जिले में 2,612 गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क मामलों में सफल प्रसव से मिला नया जीवन

डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम

दुर्ग में युवक का मर्डर : पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, सब्जी बाजार में मिली खून से सनी लाश

पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हमारी सांस्कृतिक पहचान और जनसेवा की धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 48 लाख का था इनाम, सीएम साय बोले- बदल रहा है बस्तर

Om Prakash Verma April 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : एंबुलेंस से गांजा तस्करी कर रहे थे बदमाश, पुलिस की जांच में ऐसे पकड़ाए तस्कर… 2 करोड़ का गांजा जब्त
Next Article चाकू की नोक पर ट्रक चालक से लूट, सुपेला कोसानाला टोलप्लाजा के पास की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13439/76

× Popup Image
#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicityIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
Durg Indra Market में युवक की रहस्यमयी मौT कोतवाली टीम, Crime Branch मौके पर || KP News || Nishant
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान : सरगुजा जिले में 2,612 गर्भवती महिलाओं की जांच, हाई रिस्क मामलों में सफल प्रसव से मिला नया जीवन

October 9, 2025

डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम

October 9, 2025

दुर्ग में युवक का मर्डर : पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, सब्जी बाजार में मिली खून से सनी लाश

October 9, 2025

पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हमारी सांस्कृतिक पहचान और जनसेवा की धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 9, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?