ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिनदहाड़े दो घरों में चोरी : महिला डॉक्टर व शंकराचार्य कॉलेज के कर्मी के घर लाखों की चोरी… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य
October 20, 2026
ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन आज, मेमू भी दौड़ेगी
October 20, 2026
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दिनदहाड़े दो घरों में चोरी : महिला डॉक्टर व शंकराचार्य कॉलेज के कर्मी के घर लाखों की चोरी… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao Published April 7, 2024
Share
सुपेला में दो घरों में दिनदहाड़े चोरी
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार को दिन दहाड़े दो घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। दोनों घरों में चोरी का पैटर्न एक जैसा है। दोपहर को चोरों ने इन घरों में सेंधमारी की और नगदी सहित लाखों के गहने पार कर दिए। एक चोरी प्रियदर्शिनी परिसर पूर्व में सातवीं वाहिनी भिलाई में कार्यरत एक महिला डॉक्टर के घर  पर हुई। वहीं दूसरी चोरी नेहरू नगर ईस्ट में श्री शंकराचार्य कॉलेज में काम करने वाले कर्मचारी के घर पर हुई। दोनों की चोरियों की शिकायत सुपेला थाने में दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

सुपेला पुलिस के अनुसार प्रियदर्शनी परिसर पूर्व सुपेला निवासी डॉ मंजूषा उमरेडकर (50) सातवीं वाहिनी भिलाई में डाक्टर के पद पर कार्यरत है। उनके पति गिरीश उमरेडकर बीएसपी अस्पताल सेक्टर-9 में डाक्टर हैं। उनका बेटा अक्षत उमरेडकर भी एमबीबीएस की पढाई चंदुलाल चंद्राकर मेडिकल कालेज में कर रहा है। शनिवार की सुबह 10 बजे डॉ मंजुषा अपने बेटे अक्षत को उसके कालेज छोडते हुए डयूटी चली गई। उयके पति भी डयूटी चले गए। इधर घर पर ताला लगा था।

घर में बिखरा पड़ा था सामान
दोपहर 2-00 बजे जब डॉ मंजूषा अपने बेटे को कालेज से लेते हुये घर आई और मेन गेट का दरवाजा खोलकर घर अंदर गई तो देखी की फ्रिज एवं बेडरूम का दरवाजा खुला हुआ है। पीछे की जाली वाला दरवाजा कटा हुआ था। पीछे का गेट भी खुला हुआ था। बेडरूम में देखने पर आलमारी का सामान बिखरा हुआ मिला। अंदर का लॉकर टूटा मिला। अलमारी से 40000 रुपए नगद, सोने का मंगलसूत्र, सोने का गले का नेकलेस, सोने का ब्रेसलेट, एक सोने की छोटी गले की चैन लाकेट लगा हुआ तथा उसी की मैचिंग कान की बाली व एक इयरिंग त्रिकोना डिजायन जिसमें डायमंड स्टोन लगा है। इसके अलावा एक सोने का फुल के डिजायन का लम्बा इयरिंग भी गायब मिला। चोर ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

नेहरू नगर ईस्ट में भी हुई चोरी
इसी प्रकार एक अन्य चोरी नेहरू नगर ईस्ट में संजय भाटिया के घर पर भी हुई है। संजय भाटिया शंकराचार्य इजिनियरिंग कालेज भिलाई में काम करता है और उसकी पत्नी ममता भाटिया पोस्ट आफिस मे एजेंट का काम करती है। शनिवार को सुबह करीबन 10-00 बजे संजय भाटिया डयूटी पर चला गया और उसकी पत्नी दोपहर 2 बजे घर पर ताला लगाकर पोस्ट आफिस मीटिंग में चली गई थी। शाम 4 बजे संजय भाटिया जब वापस लौटा तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। जब घर अंदर जाकर देखा तो घर का सामान इधर उधर बिखरा पडा था तथा घर अंदर दोनो रूम कीआलमारी एवं लाकर का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी से नगदी 20000 रुपए, सोने का मंगलसूत्र, सोने का लाकेट, एक जोडी चांदी की पायल आदि चोरी हो गया। इस मामले में सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

You Might Also Like

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, वित्तमंत्री ने कहा- गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे हों निर्माण कार्य

ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का उद्घाटन आज, मेमू भी दौड़ेगी

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

Mohan Rao April 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथियों का उत्पात: पहले घर में रखा अनाज खाया फिर उजाड़ दिया घर, दहशत में लोग हाथियों का उत्पात: पहले घर में रखा अनाज खाया फिर उजाड़ दिया घर, दहशत में लोग
Next Article CG Politics: आधा दर्जन सीटों पर मिले सिर्फ जख्म! अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ हो गया भगवामय, जीत को तरसती रही है कांग्रेस CG Politics: आधा दर्जन सीटों पर मिले सिर्फ जख्म! अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ हो गया भगवामय, जीत को तरसती रही है कांग्रेस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?