ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्सीपार में ट्रक हेल्पर से लूट करने वाले बदमाश पकड़ाए, खाने-पीने में उड़ा दी लूट की रकम
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

खुर्सीपार में ट्रक हेल्पर से लूट करने वाले बदमाश पकड़ाए, खाने-पीने में उड़ा दी लूट की रकम

By Mohan Rao Published April 6, 2024
Share
खुर्सीपार में लूट के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में ट्रक के हेल्पर से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी शिवाजी नगर खुर्सीपार के निवासी हैं और आदतन अपराधी किश्म के हैं। आरोपियों ने लूट की आधी से ज्यादा रकम खाने पीने में खर्च कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर हेल्पर का आधार कार्ड व ड्राइवर का लाइसेंस बरामद किया गया। इस मामले में तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बता दें ग्राम अमडिहा पोष्ट परसवार थाना बहरी जिला सीधी निवासी अंकित बंसल पिता हीरालाल बंसल (19) कंडेक्टरी का कार्य करता है। वह अपने साथी ड्राईवर रोहित पाण्डेय के साथ राजस्थान ट्रांसपोर्ट बलौदाबाजार से ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीक्यू 7468 में सीमेंट लोड कर बालोद जा रहे थे। 3 अप्रैल की रात करीबन 10:10 बजे खुर्सीपार सिग्नल के पहले किराना स्टोर के पास रूके।

इसके बाद हेल्पर अंकित उतरकर ट्रक का हवा जांची और वहीं पर हेण्डपम्प से डिब्बे मे पानी भरा। पानी भरने के अंधेरे मे लघुशंका के लिए गया। इस दौरान पीछे से कुछ लोग आये जिनमें से एक ने अंकित का मुंह पकडा और दो लडकों ने उसके पैर पकड़ लिए। एक लड़का कह रहा था मोहित पैर को मजबूती से पकड और एक लडका बोला मुर्गेश उसके मुंह को ठीक से दबा। तीनों बदमाश हेल्पर को अंधेरे गली में ले गये और उसके पास रखे 7200 रुपए,  आधारकार्ड व चालक रोहित पाण्डेय का लाइसेंस लेकर भाग गए। घटना के बाद सीमेंअ खाली करने दोनों बालोद चले गये। बालोद में माल खाली करने के बाद शुक्रवार को वापस लौटे और खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

इस बीच पुलिस को मुर्गेश नायर, मोहित उर्फ भुरू एवं अन्य एक लडके बारे में पता चला। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मुर्गेश एवं उसके साथी शिवाजी उडिया बस्ती में नीम पेड़ के नीचे बैठे हुए है अपने पास खाने पीने का बहुत सारा सामान रखे हैं। सूचना पर उप निरीक्षक युवराज साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुर्गेश नायर (40),  मोहित उर्फ भुरू बंजारे (20) व  शेखर गुप्ता (19) को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मुर्गेश नायर के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में 22 प्रकरण व  मोहित उर्फ भुरू बंजारे के खिलाफ 3 प्रकरण दर्ज है।

पुलिस की पूछताछ में बताया कि लूटे गये 7200 रुपए तीनों ने 2400-2400 रुपए बांट लिए। मुर्गेश नायर अपने हिस्से का 1500 रुपए खाने पीने में खर्च कर व बचा 900 रुपए व लायसेंस घर में छिपाकर रखना बताया। मोहित उर्फ भुरू बंजारे ने अपने हिस्से का 1300 रुपए खाने पीने में खर्च कर व बचा 1100 रुपए व आधार कार्ड घर में छिपाकर रखना बताया। इसी प्रकार शेखर ने अपने हिस्से के 1400 रुपए खाने पीने में खर्च करना और बाकि 1000 रुपए घर में छिपाकर रखना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने बाकी रकम जब्त किया और आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार वंदिता पनिकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक युवराज साहू के हमराह आरक्षक तेज प्रकाश, सुभाष यादव, अमन शर्मा, पंकज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao April 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों को लगा एक और झटका, एक बार में अब केवल एक ही बोतल मिलेगी शराब
Next Article छत्तीसगढ़ में 7900 लीटर नकली घी जब्त : चैत्र नवरात्र में खपाने की थी तैयारी…. जानिए कैसे तैयार हो रहा था नकली घी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?