ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब तो ज्ञान का मतलब ही क्लिष्टता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अब तो ज्ञान का मतलब ही क्लिष्टता

By Om Prakash Verma
Published: April 6, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
फिल्म थ्री ईडियट्स के कुछ संवादों का लोगों ने खूब आनंद लिया था. इन्हीं में से एक दृश्य था क्लासरूम का। जहां आधुनिक पढ़ाई की क्लिष्ट भाषा पर तंज कसे गए थे। चतुर रामलिंगम प्रतिनिधित्व कर रहे थे टॉपर छात्रों का जो परिभाषाओं को अक्षरश: याद रखते थे और दोहराते भी थे। वहीं रणछोड़ दास छांछड़ था वह बच्चा जो चीजों को समझता तो था पर उसकी भाषा सीधी और सरल थी। चतुर रामलिंगम आगे चलकर एक विदेशी फर्म में अच्छी नौकरी हासिल कर लेता है। वह पहाड़ों में बच्चों को खेल-खेल में विज्ञान सिखाने वाले छांछड़ को हेय दृष्टि से देखता है। फिर उसे पता चलता है कि इसी छांछड़ के पास वो पेटेंट हैं जिसके उपयोग की इजाजत लेने के लिए वह भारत आया है। यही आधुनिक शिक्षा पद्धति है। सड़े से सड़े टॉपिक को क्लिष्ट बनाना कोई इनसे सीखे। इसकी शुरुआत होती है ऐसी परिभाषाओं से, जिसे प्रस्तुत करने वालों के नाम याद रखना अपने आप में एक बड़ा काम है। खुद परिभाषा की भाषा इतनी जटिल होती है कि उसे याद रखने के लिए रट्टा मारना ही पड़ता है। ज्ञान का यह हाल है कम्यूटर और भौतिक शास्त्र में पीएचडी करने वाला भी रील्स-मीम्स के मामले में 10वीं फेल से गच्चा खा जाता है। एक दौर था जब सड़क किनारे दुकान लगाने वाला वाहन मिस्त्री बुलेट से लेकर बजाज स्कूटर तक का एवरेज बढ़ा देता था। कारों को मोडिफाई करने वालों की दुकानें भी खूब चलीं। आधुनिक ज्ञान ने इन दोनों का बंटाढार कर दिया। स्कूटर-कार अब ऐसी बनाई जाती है जिसे बिना लैपटॉप और खास सॉफ्टवेयर के ठीक ही नहीं किया जा सकता। एक तरफ जहां पूरी दुनिया तेजी से खत्म हो रहे जीवाश्म ईंधन पर हाय-तौबा मचा रही है वहीं दूसरी तरफ आधुनिक दुपहिया का माइलेज तेजी से कम हो रहा है। इसके विपरीत कारों का माइलेज बढ़ रहा है। जाहिर है कि विज्ञान किसके काम आ रहा है। ऐसे में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सीबीएसई) द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करनी होगी। नए सत्र में तीसरी और छठवीं के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किये जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अब प्रयोगशाला विधि, ग्रुप डिस्कशन, क्रिएटिव एक्टिविटीज और लेक्चर के नए तौर तरीकों को शामिल किया जाएगा। पर इससे पहले हमें यह देखना होगा कि स्टाफ रूम की गपोड़बाजी के अलावा शिक्षकों की इस फौज ने क्या कभी खुद किसी विषय पर ग्रुप डिस्कशन किया है? वैसे भी नई शिक्षा नीति ने शिक्षकों को बाबू बनाकर छोड़ दिया है। जो थोड़ा वक्त उसे मिलता है उसमें वह भांति-भांति के रजिस्टर-रिपोर्ट तैयार कर रहा होता है। इसका बोझ और तनाव इतना है कि वह न तो पाठ्यक्रम पर फोकस कर पाता है और न ही कुछ नया सोच पाता है। कहीं ऐसा न हो कि महत्वाकांक्षी नई शिक्षा नीति भी एक और फंडा मात्र बन कर रह जाए।

नोटबंदी पर सुप्रीम फैसला : SC ने कहा- नोटबंदी सही है, सभी 58 याचिकाएं खारीज
सखी वन स्टॉप सेंटर की एसओपी निर्धारित करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य, सीएम साय बोले- समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक
Bhilai Breaking : ससुर पर फायरिंग करने वाला दामाद अरेस्ट, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद
इंडियन सिनेमा: भारत में बनने वाली 2400 फिल्मों में 500 सिर्फ हिंदी भाषा की, लेकिन कुल रेवेन्यू में साउथ का योगदान बॉलीवुड से ज्यादा
IPL 2020 से बाहर होने वाली सीएसके इस साल सबसे पहले फाइनल में पहुंची, धोनी की ‘बूढ़ी टीम’ ने ऐसे पलटी बाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सावधान! जलवायु परिवर्तन से घट रही है धरती की रफ्तार, क्या घड़ी, जीपीएस सिस्टम हो जाएंगे बेकार? सावधान! जलवायु परिवर्तन से घट रही है धरती की रफ्तार, क्या घड़ी, जीपीएस सिस्टम हो जाएंगे बेकार?
Next Article परिवार संग विदेश यात्रा पर गए भिलाई निगम के रिटायर्ड पीआरओ, इधर चोरों ने घर पर की सेंधमारी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?