ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोडफ़ोड़, दो अधिकारियों को आई चोटें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोडफ़ोड़, दो अधिकारियों को आई चोटें

By Om Prakash Verma
Published: April 6, 2024
Share
ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोडफ़ोड़, दो अधिकारियों को आई चोटें
ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर हमला, गाड़ी में तोडफ़ोड़, दो अधिकारियों को आई चोटें
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रही है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब एनआईए पर हमले की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एनआईए टीम शनिवार को जांच के लिए गई थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोडफ़ोड़ की गई।

एनआईए ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआईए के अधिकारी इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गए थे। यहां से जब एनआईए की टीम दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी, आरोप है कि उसी समय ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआईए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी पर पत्थर भी बरसाए। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में एनआईए के दो अधिकारियों को मामूली चोट आई हैं।

एनआईए ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने कहा है कि भूपतिनगर में केंद्रीय पुलिस बल का बड़ा जत्था तैनात कर दिया गया है। बता दें कि 2 दिसंबर 2022 को भूपतिनगर थाने के भगवानपुर 2 ब्लॉक के अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नैराबिला गांव में रात करीब 11 बजे भयानक बम विस्फोट हुआ था। घटना में तृणमूल बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना, उनके भाई देवकुमार मन्ना और विश्वजीत गायेन की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस इलाके में गई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में कोर्ट के आदेश पर एनआईए ने घटना की जांच अपने हाथ में ली। कोर्ट के आदेश पर विस्फोट की घटना की जांच करने जाने पर एनआईए पर यह हमला हुआ।

Durg Breaking : मालवीय नगर के मकान में आधी रात लगी आग, मची अफरा-तफरी… घंटो मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
छत्तीसगढ़ में अब तक 568.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद
रेलवे अपडेट: आज से 4 माह पहले बुक कराएं ट्रेनों के टिकट, तत्काल कोटा भी शुरू
बेइज्जती: चीन और अमेरिका ने ठुकराई पाकिस्तान की ‘मैंगो डिप्लोमेसी’, वापस लौटाए तोहफे में भेजे गए आम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर में बंद होंगे नशा बेचने वाले स्मोकिंग जोन, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक रिकेश का एक्शन
Next Article खुर्सीपार में ट्रक कंडक्टर से लूट, हाइवे पर हवा जांचने उतरा था हेल्पर… लूट कर भागे बदमाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?