ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: ये इमला इमला क्या है, ये इमला इमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: ये इमला इमला क्या है, ये इमला इमला

By Om Prakash Verma
Published: April 3, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
सरकारी नौकरी में जाने का सबसे सीधा तरीका है पीएससी की परीक्षा में अपना नंबर लगवाना। पर यह तरीका आसान नहीं है। इसके लिए ढेर सारी तैयारी करनी पड़ती है। इसकी तैयारी कराने के लिए भी अलग-अलग दुकानें हैं। ढंग का समाचार पत्र पढऩे वालों को जो बातें यूं ही पता रहती हैं, उसे पढ़ाने के लिए भी कोचिंग कक्षाएं खुली हुई हैं। यहां से बच्चे अच्छी खासी तैयारी करने के बाद पीएससी की परीक्षा दिलाते हैं। जिनका नंबर लग जाता है, उनकी लाइफ सेट हो जाती है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्यून भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। 150 नंबर की लिखित परीक्षा में कईयों ने 145 से 147 नंबर हासिल किये। लिखित परीक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल करने वाले ये बच्चे मगर इमला लिखने में फेल हो गए। इमला 50 नंबर का होता है। इमला का मतलब शुद्ध लेखन। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में इसे डिक्टेशन कहते हैं। प्रायमरी क्लासों में शुद्धलेखन या डिक्टेशन करवाया जाता है, अर्थात सुनकर सही शब्द लिखना। वैसे इमला लिखवाने का यह चलन कुछ अखबारों में भी है। कई साल पहले एक राष्ट्रीय अखबार में नौकरी करने गया। प्रबंधन ने तो झट पास कर दिया और सैलरी भी फिक्स कर दी पर शर्त यह रख दी कि अंतिम फैसला संपादक जी का होगा। गिरीश मिश्रा जी संपादक थे। उनसे मिलने गए तो पहले उन्होंने मेरी जेब की तरफ देखा। वहां कलम देखकर आश्वस्त हुए। दराज में से निकालकर एक ए-4 शीट निकालकर सामने रख दिया। बिना किसी भूमिका के उन्होंने बोलना शुरू किया-आशीर्वाद, जिजीविषा, प्रतिद्वंद्वी…. मैं इशारा समझ गया और इन शब्दों को तेजी से लिखने लगा। उनकी नजर मेरी कलम से उभरते अक्षरों पर ही टिकी रही। हैण्डराइटिंग खराब थी, इसलिए थोड़ा संकोच हो रहा था। उन्होंने उसे ताड़ भी लिया। 10 शब्द लिखवाने के बाद वो मुस्कुराए। नौकरी पक्की। बाद के वर्षों में भी कई अखबारों में काम करने का सौभाग्य मिला। शब्दों को लेकर गाहे-बगाहे बहस भी होती रही। सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का होता कि खूब पढ़े लिखे कालेज के प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर तक शब्दों का न केवल गलत उच्चारण करते थे बल्कि उन्हें लिखते भी गलत ही थे। लगभग 50 प्रतिशत लोग श्रीमती को श्रीमति लिखते हैं। आशीर्वाद को आर्शीवाद लिखते हैं। सबसे ज्यादा दुर्गति होती है विद्यालय शब्द की। लोग इसे न केवल विधालय कहते हैं बल्कि लिखते भी हैं। यही इमला जब नौकरी की राह का बड़ा रोड़ा बन जाता है तब जाकर समझ में आता है कि हिन्दी इतनी भी आसान नहीं है। हिन्दी दिवस पर दिया गया भाषण काफी नहीं है। एक और शब्द है दम्पती-अर्थात पति-पत्नी। चलन में इसे दंपति या दंपत्ति लिखा जाता है। दोनों ही गलत हैं। जो लोग हिन्दी को सरल और अंग्रेजी को कठिन समझते हैं, उन्हें कालेजों में हिन्दी परीक्षा के दिन बच्चों का चेहरा अवश्य देखना चाहिए।

चाकूबाजों, गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की जांच, दुर्ग में 33 बदमाशों पर पुलिस ने कसी नकेल
Big news : रिजर्व बैंक ला रहा आम आदमी के लिए Digital Rupee, 1 दिसंबर को होगा लॉन्च… जानिए इसके इस्तेमाल का तरीका
Breaking News : रायपुर के मेकाहरा में बनेगा 700 बिस्तर का नया भवन, 231 करोड़ का ई-टेंडर जारी
Gustakhi Maaf: इस पागलपन का अंत कहां..
नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ: छत्तीसगढ़ तैयार, व्यापक जनभागीदारी से बनेगा नया रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विद्यार्थियों की समस्या को लेकर अभाविप दुर्ग ने रावतपुरा फार्मेसी महाविद्यालय निर्देशक को सौंपा ज्ञापन विद्यार्थियों की समस्या को लेकर अभाविप दुर्ग ने रावतपुरा फार्मेसी महाविद्यालय निर्देशक को सौंपा ज्ञापन
Next Article Economy: वर्ल्ड बैंक का अनुमान, 2024 में 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था Economy: वर्ल्ड बैंक का अनुमान, 2024 में 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?