ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते दो सटोरी गिरफ्तार, दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर चल रहा था खेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaigarh

CG Crime : आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते दो सटोरी गिरफ्तार, दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर चल रहा था खेल

By Mohan Rao
Published: April 1, 2024
Share
आईपीएल मैच में सट्टा खिलाते दो गिरफ्तार
SHARE

रायगढ़। आईपीएल शुरू होने के बाद मैचों पर सट्टा खिलाने वाले सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं। रायगढ़ पुलिस ने रविवार की रात को दिल्ली व चेन्नई के आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इन सटोरियों के पास से नगद रकम के साथ मोबाइल व अन्य गैजेट्स जब्त किया गया। धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाई जारी है। रविवार रात को साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर ढिमरापुर चौक पर गौरव देवांगन पैलेस रोड गद्दी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ को दिल्ली और चेन्नई के मध्य आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा गया है। गौरव देवांगन से 15,000 नगद एवं वनप्लस मोबाइल कीमत करीब 42,000 रुपए जब्त किया गया।

इसी प्रकार पुलिस ने जिंदल रोड ढिमरापुर चौक के पास अजहर मोहम्मद को पकड़ा। इसके पास से नगद रकम 20,000 और एक आईफोन 13 प्रो मैक्स कीमती करीब 1 लाख 30 हजार रुपए का जब्त किया गया। आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप ऐप पर क्रिकेट सट्टा खिलाने का लिंक मिला है। आरोपियों पर थाना कोतवाली में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा में लगे रकम समेत कुल 2 लाख 07 हजार रुपए का मशरूका की जब्त किया गया। सीएसपी आकाश शुक्ला एवं डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, जगदीश नायक, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक नवीन शुक्ला, प्रशांत पंडा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, महिला आरक्षक मेनका चौहान शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, सीएम बघेल जाएंगे कौही और राजिम
CG Politics: सांसदी छुड़वाकर लड़वाया था विधानसभा चुनाव, फिर उन्हीं पर दाँव खेलेगी भाजपा!
पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक करने में किसका हाथ? पता करेगी यह खास टीम
हाथी के हमले में एक की मौत, एक घायल, तीन महीने में तीन लोगों की गई जान
बारदानों की कमी पर पक्ष विपक्ष में बयानबाजी: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा- दिल्ली जा कर करें बारदाने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 167 # 01 April 2024
Next Article छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों को देनी होगी अब ज्यादा कीमत… देखें आपकी पसंदीदा ब्रांड पर कितने बढ़े दाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?