ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के क्रिकेटरों को मिलेगाअब नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) का साथ, बेहतर प्रशिक्षण के लिए तैयार हुए 15 टर्फ विकेट
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 09 # 21 October 2026
October 21, 2026
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी
October 21, 2026
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार
October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

भिलाई के क्रिकेटरों को मिलेगाअब नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) का साथ, बेहतर प्रशिक्षण के लिए तैयार हुए 15 टर्फ विकेट

By Mohan Rao Published March 29, 2024
Share
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान
SHARE

भिलाई। अंचल के क्रिकेटरों की प्रतिभा को निखारने नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) का साथ मिलेगा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान द्वारा स्थापित गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी (GCCA) ने नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) के साथ हाथ मिलाया है। क्रिकेटर्स को बेहतर प्रशिक्षण के लिए सेक्टर-7 स्थित GCCA के ग्राउंड में 15 टर्फ विकेट बनाए गए हैं। यही नहीं खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भी ज्यादा समय मिल सकेगा। इस संबंध में शुक्रवार को गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी (GCCA) के निदेशक व पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान व एनसीए के निदेशक माधव बकरे ने जानकारी दी।

मीडिया से चर्चा के दौरन राजेश चौहान ने बताया कि भिलाई में गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी द्वारा विगत कई वर्षों से बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाए जा रहे हैं। अकादमी के कई बच्चे छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश व झारखंड के लिए रणजी के मैच खेल चुके हैं। बेहतर प्रशिक्षण व प्रतिभा होने के बाद यहां के बच्चे आईपीएल या भारतीय टीम के लिए खेल नहीं पा रहे हैं। राजेश चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराना हमारे लिए जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) के साथ हाथ मिलाया है। भिलाई के खिलाड़ियों को अब एनसीए की टीम का भी सहयोग मिलेगा और इनकी प्रतिभा में और भी निखार आएगा।

राजेश चौहान ने बताया कि नागपुर क्रिकेट अकादमी क्रिकेट कोचिंग में उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है और शीर्ष स्तरीय क्रिकेटरों को तैयार करने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। एनसीए के 4 खिलाड़ी मौजूदा आईपीएल में खेल रहे हैं। इस साल रणजी ट्रॉफी फाइनल में विदर्भ की प्लेइंग 11 में से 8 खिलाड़ी एनसीए से थे। इसके अलावा एनसीए लगातार पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में विभिन्न आयु समूहों में राज्य स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहा है। एनसीए अपने उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे पर फलता-फूलता है जिसमें काली, लाल और मिश्रित मिट्टी वाले 25 टर्फ विकेट शामिल हैं। 3 टर्फ विकेट सहित 7 इन-डोर विकेट भी इनके पास हैं।

नागपुर क्रिकेट अकादमी के निदेशक माधव बाकरे ने बताया कि छत्तीसगढ़ से कम से कम 40 से 50 लड़के अभ्यास व मैचों के लिए पूरे साल एनसीए नागपुर आते हैं। यह हर क्रिकेटर के लिए काफी महंगा होता है। इसलिए एनसीए और जीसीसीए मिलकर भिलाई में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। कल्याण कॉलेज ग्राउंड सेक्टर 7 में हमने सुविधा के साथ 15 अच्छी गुणवत्ता वाले टर्फ विकेट विकसित किए हैं, जहां खिलाड़ी सुबह 6 बजे से रात 8.30 बजे तक अभ्यास कर सकते हैं। बारिश के मौसम से पहले इनडोर तरह की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं, जिससे बारिश के मौसम में खिलाड़ियों को निर्बाध अभ्यास संभव हो सकेगा और ये सभी सुविधाएं छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को काफी सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी।

माधव बाकरे ने बताया कि हम बहुत अनुभवी और अच्छी गुणवत्ता वाले प्रशिक्षकों के साथ भी जुड़े हैं जो प्रतिस्पर्धी मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उनके कौशल, मैच स्वभाव और फिटनेस पर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि लड़‌कियों के लिए भी, हम उनके प्रदर्शन और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अधिकतम मैचों के साथ-साथ सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एनसीए और जीसीसीए के बीच सहयोग क्रिकेट शिक्षा और प्रशिक्षण की दुनिया में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। दोनों अकादमियां उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध हैं और इच्छुक क्रिकेटरों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुंचने व सशक्त बनाने के लिए तत्पर हैं।

You Might Also Like

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

ताड़ोकी-रावघाट एवं अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, रावघाट तक पहली बार पहुंची रेल

Mohan Rao March 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की शानदार शुरुआत, जीत के साथ आगाज
Next Article Loksabh Election: पहले चरण के लिए बस्तर में शुरू हुआ महासंग्राम Loksabh Election: पहले चरण के लिए बस्तर में शुरू हुआ महासंग्राम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?