ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार दिन से लापता नाबालिग की हत्या, नाले में मिली लाश… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhFeatured

चार दिन से लापता नाबालिग की हत्या, नाले में मिली लाश… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By Mohan Rao
Published: March 24, 2024
Share
नाबालिग का शव निकालवाती पुलिस
SHARE

बालोद। जिले के मोंगरी गांव निवासी हिमेश कुमार की नाले में लाश मिलने के बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। चार दिन से लापता नाबालिग की लाश मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

बता दें मोंगरी रहने वाले 17 साल के हिमेश कुमार साहू 20 मार्च से घर से लापता था। सबसे पहले तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन हिमेश का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने गुण्डरदेही थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने मोंगरी गांव के नाले में लाश देखी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त लापता हिमेश के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि हिमेश की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पता चला कि हिमेश आखिरी बार 20 मार्च को शाम 5 बजे अपने दोस्त गजेन्द्र व एक अन्य के साथ देखा गया था। हिमेश अपने दोस्त गजेन्द्र के साथ बाइक पर गया था। इसके बाद से वह नहीं दिखा। पुलिस ने संदेह के आधार पर गजेन्द्र व उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात मानी और इसका कारण भी बताया।

पूछताछ के दौरान नाबालिक ने बताया कि हिमेश और वह दोनों एक ही कक्षा में पढ़ाई करते थे। स्कूल में एक लड़की है जो हिमेश के करीब है और नाबालिग भी उसे पसंद करता था। इसमें हिमेश उसके लिए रोडा बन रहा था। वहीं गजेन्द्र ने बताया कि हिमेश से उसकी बहन की शादी में गाली गलौच की थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर प्लानिंग की और 20 मार्च को शाम 5 बजे हिमेश को भजिया खिलाने के बहाने गजेन्द्र और नाबालिक युवक बाइक पर बिठाकर नाले के किनारे ले गये। इसके बाद यहां पर मछली के जाल से हिमेश का गला घोंटकर मार दिया और शव को नाले के रेत में दफना दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में तीन बहनों की नदी में डूबने से हुई मौत, अरपा नदी में नहाने गई थी तीनों
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने उठाए व्यापक कदम
उरी में पकड़े गए आतंकी का मां को संदेश- बहुत अच्छी है भारतीय सेना, कश्मीर के बारे में झूठ बोलता पाकिस्तान
Bijapur : आठ नक्सली गिरफ्तार, अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़ाए माओवादी…. विस्फोटक व नक्सली साहित्य बरामद
करवा चौथ के दिन फ्लैट के अंदर खून से लथपथ मिलीं कारोबारी दंपति की लाशें, चेरी काउंटी सोसायटी की घटना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : सड़क पर खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुला और ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार… देखें Video
Next Article होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?