ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मई तक, 6वीं से 12वीं तक के छात्र दे सकेंगे परीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEducationFeaturedRaipur

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मई तक, 6वीं से 12वीं तक के छात्र दे सकेंगे परीक्षा

By Mohan Rao
Published: March 24, 2024
Share
SHARE

रायपुर। स्कूली बच्चों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केन्द्र कक्षा 6वीं से 12वीं के स्कूली बच्चों के लिए वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा (एनएफएलएटी) आयोजित की जाती है, ताकि छात्रों को बुनियादी वित्तीय साक्षरता कौशल के बारे में जागरूक किया जा सके। स्कूलों के परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीयन 27 मई 2024 तक किया जाएगा। परीक्षा 31 मई तक आयोजित होगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राज्य के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों का राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में स्कूल पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी करें। स्कूलों के कम्प्यूटर लैब में परीक्षा पंजीयन के बाद प्राप्त तारीख पर परीक्षा आयोजित करवाने के प्रबंधन के लिए प्राध्यापकों को निर्देशित किया गया है। परीक्षा का विवरण और संदर्भ सामग्री https://ncfe.org.in/NFLAT पर देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा स्कूलों का पंजीयन अभी खुला हुआ है। परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र को अपने स्कूल से संपर्क करना चाहिए। वर्तमान में पंजीकरण केवल उन स्कूलों के लिए उपलब्ध है, जो अपने परिसर कम्प्यूटर आधारित में ऑनलाइन टेस्ट आयोजित करना चाहते हैं। पहले चरण में स्कूलों को राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा 2023-24 के लिए खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण के बाद स्कूल को यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। दूसरे चरण में यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर स्कूलों को परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्रों का विवरण अपलोड करना होगा।  पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूलों को पृष्ठ पर उपलब्ध सूची से अपने पसंद का तिथि और समय का चयन करके छात्रों का नामांकन करना होगा। प्रत्येक नामांकित छात्र को एक विशिष्ट यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसके आधार पर छात्र परीक्षा में उपस्थित होगा।

भागीदारी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी ऑनलाइन टेस्ट कम्प्यूटर आधारित होगा। यह परीक्षण अवकाश दिवस को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से 5 बजे के बीच उपलब्ध है। जिन स्कूलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ कम्प्यूटर लैब है, वे अपने परिसर में परीक्षा आयोजित कर सकते हैं। साथ ही स्कूल छात्र को अपने घर से भाग लेने की अनुमति दे सकते हैं, बशर्तें पीसी, लैपटॉप की उपलब्ध हो।

ओईसीडी की सिफारिश के अनुरूप राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता आकलन परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं के स्कूली छात्रों को अपने जीवन के प्रत्येक चरण में सुचित और प्रभावी वित्तीय निर्णय लेने के लिए आवश्यक बुनियादी वित्तीय कौशल प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है। विश्व स्तर पर यह स्कूली छात्रों के लिए सबसे बड़ी मुफ्त वार्षिक वित्तीय साक्षरता परीक्षा में से एक है। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा कक्षा 6वीं से 12वीं के स्कूली छात्रों के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में होगी। जूनियर वर्ग में कक्षा 6वीं से 8वीं, इंटरमीडिएट में कक्षा 9वीं से 10वीं और सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी भाषा में कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में परीक्षा ली जाएगी।

बुनियादी वित्तीय कौशल प्राप्त करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रत्येक भाग लेने वाले छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर एक ई-प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे छात्रा जो 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें मेरिट और 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दो स्तरों पर विजेताओं को ई-गिफ्ट कार्ड दिए जाएंगे।

देर रात भिलाई इस्पात संयंत्र में आगजनी…. रेलमिल का पुलपिट नंबर-7 जलकर हुआ खाक… करोड़ों के नुकसान का अंदेशा
बीच सड़क बर्थ-डे सेलिब्रेट किया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, Video वायरल होने पर थानेदारों पर होगी कार्रवाई, जानिए क्यों सख्त हुए IG
लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत से भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण
ईडी के रडार पर पंजाब के 26 कांग्रेस विधायक, अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी
खुर्सीपार में पुलिस चौकी की उठी मांग: भाजपा पार्षद दया सिंह ने दुर्ग एसपी व दुर्ग रेंज आई जी के नाम सौंपा ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : होटल वत्स के कमरे में व्यापारी फांसी पर झूला, तीन माह से रह रहा था किराए में
Next Article न्यायधानी में पूल पार्टी : युवक-युवतियां कर रहे थे मस्ती, पुलिस की रेड पड़ी तो मची भगदड़
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?