ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा: शार्ट सर्किट से चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार मासूमों की गई जान, दंपत्ति की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

दर्दनाक हादसा: शार्ट सर्किट से चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार मासूमों की गई जान, दंपत्ति की हालत गंभीर

By Om Prakash Verma
Published: March 24, 2024
Share
दर्दनाक हादसा: शार्ट सर्किट से चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार मासूमों की गई जान, दंपत्ति की हालत गंभीर
दर्दनाक हादसा: शार्ट सर्किट से चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटा, चार मासूमों की गई जान, दंपत्ति की हालत गंभीर
SHARE

मेरठ (एजेंसी)। मेरठ में मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में धमाका हो गया और कमरे में आग लग गई। कमरे में मौजूद चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को बचाने पहुंचे दंपती भी झुलस गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी को पहले निजी अस्पताल और बाद में मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई है। अभी दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि 24 घंटे में चारों बच्चे दुनिया को छोड़कर चले गए। बच्चों की मां को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा निवासी जॉनी (41) मजदूरी करता है। पत्नी बबीता (37) व चार बच्चों सारिका (10) , निहारिका (8), गोलू (6) और कल्लू (5) के साथ मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहता है।

बताया गया कि शनिवार शाम बच्चे कमरे में खेल रहे थे। कमरे में बेड पर तार बिखरे हुए थे और बच्चे मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। चार्जर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। तारों में आग लगने से मोबाइल में धमाका हुआ और बेड में आग लग गई। वहीं, आग से घिरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। धमाके व बच्चों का शोर सुनकर जॉनी व बबीता रसोई से कमरे की ओर दौड़े। दोनों ने बच्चों को आग से झुलसी हालत में बाहर निकाला। बच्चों को बचाने के दौरान बबीता व जॉनी भी बुरी तरह झुलस गए। जॉनी के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए।

थाना प्रभारी मन्नेश कुमार का कहना है कि उपचार के दौरान सारिका और कल्लू ने भी दम तोड़ दिया है। परिजन पहले पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे लेकिन अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता जॉनी का मेडिकल में उपचार चल रहा है, जबकि मां बबीता को गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी सिटी आयुष विकरम सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। बच्चे और दंपती बुरी तरह से झुलस गए थे। इनमें चारों बच्चों की मौत हो गई है।

पढ़ाई को लेकर पिता ने डांटा तो घर छोड़ दिया, 6 साल बाद इस हाल में मिला… देखकर पुलिस भी हैरान
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस : मताधिकार का प्रयोग करने दिलाई जाएगी शपथ
सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
CG Breaking : आवारा कुत्तों की भेंट चढ़ी मासूम, ठेले पर बिस्किट लेने गई तो कुत्तों ने कर दिया हमला
पुलिस ने छापामार कार्रवाई में पकड़ी 77 पेटी अवैध शराब, एमपी से लेकर आए थे तस्कर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न्यायधानी में पूल पार्टी : युवक-युवतियां कर रहे थे मस्ती, पुलिस की रेड पड़ी तो मची भगदड़
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: गिले शिकवे भूल के दोस्तों…

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?