ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : नौकरी दिलाने के नाम पर शिक्षक ने लगाया 17 लोगों को चूना, 11 लाख से ज्यादा की ठगी
Share
Notification Show More
Latest News
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी
राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन
October 21, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन
October 21, 2026
हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत
October 21, 2026
सिरपुर की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक परिदृश्य अब विश्व में चमकेगा
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सिरपुर की वैश्विक पहचान की ओर बड़ा कदम
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : नौकरी दिलाने के नाम पर शिक्षक ने लगाया 17 लोगों को चूना, 11 लाख से ज्यादा की ठगी

By Mohan Rao Published March 14, 2024
Share
Fraud - फ्रॉड धोखाधड़ी
SHARE

जगदलपुर। यहां के एक शिक्षक ने बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की। 17 लोगों से अलग अलग किश्तों में 11 लाख 60 हजार रुपए ले लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। ज्वाइनिंग के लिए जाने पर इन लोगों को पता चला कि नियुक्ति पत्र तो फर्जी है। इसके बाद सभी ने उससे अपने पैसे मांगे लेकिन वह टाल मटोल करता रहा। परेशान लोगों ने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए मांवलीगुडा में रहने वाले बिजली मिस्त्री पदमन कश्यप ने बताया कि सुखराम सूर्यवंशी निवासी पोडागुडा के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख 60 हजार रूपये की ठगी किया है। प्रार्थी ने बताया कि उसके साथ उसकी छोटी बहन अनिता कश्यप 12 वीं पास होने के साथ ही बेराजगार भी हैं। दोनों शासकीय नौकरी की तलाश कर रहे थे, उसी दौरान अगस्त माह में दोस्त रायसिंग मौर्य ने शिक्षक सुखराम सुर्यवंशी पिता फरसू सुर्यवंशी से मिलवाया जिसने बताया कि जगदलपुर कलेक्टर ऑफिस में मेरा परिचय उपर तक है। 

लोगों की नौकरी जिला सत्र न्यायालय जगदलपुर में भृत्य एवं सहायक ग्रेड 3 के पद पर लगवाने की बात कहते हुए भृत्य पद के लिये डेढ लाख रूपये एवं सहायक ग्रेड 3 के लिये 2 लाख रूपये लगने की बात कही, नौकरी नही लगने पर तुरंत पैसा वापस देने की बात कहते हुए लोगों को झांसे में ले लिया, पदमन ने 18 अगस्त 2023 को नगद भुगतान 40,000 रूपये दिया, उसके बाद 30-30 हजार और दिया गया, इसके अलावा अन्य राशि नगद एवं ऑनलाइन किया गया, पदमन के साथ ही साथ गांव के आसपास के अन्य गांव के लोगों से भी सुखराम सुर्यवंशी ने जिला सत्र न्यायालय जगदलपुर में नौकरी लगाने के नाम से झांसा देकर ठगी करते हुए पैसा लिया है। इस तरह कुल 17 लोगों से 11 लाख 60 हजार रुपए वसूल लिया।

रुपए लेने के बाद नौकरी का इंतजार कर रहे लोग बार बार शिक्षक के आगे पीछे चक्कर काटने लगे। इस बीच शिक्षक ने इनमें से कुछ लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। नियुक्ति पत्र पाकर सभी खुश हुए लेकिन बाद में पता चला यह तो फर्जी है। इसके बाद सभी ने अपने पैसे वापस मांगे तो शिक्षक टाल मटोल करने लगा। लोगों का सब्र का बांध टूटा तो पुलिस के पास पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

You Might Also Like

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन

छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन

हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सिरपुर की वैश्विक पहचान की ओर बड़ा कदम

Mohan Rao March 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य खेल अलंकरण : सम्मानित हुए प्रतिभावान खिलाड़ी, सीएम साय बोले-जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है
Next Article साईराम टाटा भिलाई में बड़ा खेल : इंश्योरेंस क्लेम का पैसा लेने के बाद भी कंज्यूमर की गाड़ी में नहीं लगाया अलॉय व्हील, तीन माह से ग्राहक परेशान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?