ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर महिलाओं के खातों में डाले 1000 रुपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

महतारी वंदन योजना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर महिलाओं के खातों में डाले 1000 रुपए

By Mohan Rao
Published: March 10, 2024
Share
पीएम मोदी ने वर्चुअली किया ट्रांसफर
SHARE

रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलने की उम्मीद लगाई महिलाओं के इंतजार की घडिय़ां खत्म हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में काशी के बाबा विश्वनाथ धाम से वर्चुअली जुड़कर ऑनलाइन बटन दबाकर महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। पीएम ने विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए उक्त राशि ट्रांसफर की। कुल छह सौ पचपन करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया कॉफी टेबल पिक्टोरियल बुक मय महतारी हंव  का विमोचन किया। इस कॉफी टेबल बुक में खुशियों के नोटिफिकेशन की 36 कहानियां शामिल हैं।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने जय जोहार के उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और मां महामाया को प्रणाम करते छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को भी नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो हफ्ते पहले मैंने आपके प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज महतारी वंदन योजना के तहत छह सौ पचपन करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की गई और मैं स्क्रीन पर देख रहा हूं। लाखों लाखों बहनों के दर्शन हो रहे हैं। अलग अलग स्थान पर आपसे आशीर्वाद प्राप्त करना यह भी सौभाग्य है। आज मुझे आपके बीच पहुंचना चाहिए था पर अलग-अलग कार्यक्रमों की वजह से आज उत्तर प्रदेश में हूं और काशी से बोल रहा हूं। कल रात बाबा विश्वनाथ को प्रणाम करते हुए सभी देशवासियों की भलाई के लिए प्रार्थना की। बाबा विश्वनाथ की धरती से आपसे बात करने का अवसर मिला। मैं तो आपको बधाई देता ही हूं। बाबा विश्वनाथ भी आपको आशीर्वाद दे रहे हैं।

बाबा भोले की नगरी बनारस से पहुंच रहा है एक हजार रुपए
पीएम ने कहा कि 8 मार्च को शिवरात्रि की वजह से यह कार्यक्रम करना संभव नहीं था पर आज बाबा भोले की नगरी से एक हजार रुपए पहुंच रहा है। साथ ही भोले बाबा का आशीर्वाद भी पहुंच रहा है। आप सभी के खातों में हर महीने बिना किसी परेशानी के ये पैसा आता रहेगा। ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की सरकार पर, ये मैं गारंटी दे रहा हूँ। जब माताएं-बहनें सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता हमारी माताओं बहनों का कल्याण है। आज परिवार को पक्का घर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर, उज्ज्वला का सस्ता सिलेंडर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर। 50 प्रतिशत से अधिक जनधन खाते वो भी महिलाओं के नाम पर। 65 प्रतिशत से ज्यादा मुद्रा लोन भी महिलाओं ने लिया है खासकर नौजवान बेटियों ने। उन्होंने अपना काम शुरू किया। पिछले दस वर्षों में हमारी सरकार ने सेल्फहेल्प ग्रूप के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं का जीवन बदला। हमारी सरकार के प्रयासों से अब तक एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई हैं। गांव गांव में इतनी बड़ी आर्थिक शक्ति बन गई है। इस सफलता को देखते हुए हमने बड़ी छलांग लगाने का फैसला किया। हमने अब संकल्प किया कि देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

पीएम मोदी की एक और गारंटी पूरी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपना बहुमूल्य समय छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों हेतु महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने दिया, इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आज आ गया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आप लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो हम महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। आज 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा कहती है
।। यत्र नार्यस्तु पूज्यंते  रमन्ते तत्र देवता:।। अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं।    महतारी वंदन योजना के माध्यम से इस ध्येय वाक्य को धरातल पर मूर्त रूप दिया गया है।  महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम छत्तीसगढ़ की आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ी छलांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप शक्ति-स्वरूपा हैं। आप राष्ट्र की निर्माता हैं। आपका योगदान अनमोल है, यह महतारी वंदन योजना आप लोगों को छोटा सा अर्पण है।

विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य
सीएम साय ने कहा कि मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इसके लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण बहुत जरूरी है। आप लोग जितनी सशक्त होंगी, हमारा देश और प्रदेश भी उतना ही सशक्त होगा। आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, मोदी जी की ताकत से हमारी भी ताकत दोगुनी हो गई है। इस ताकत को बनाए रखना है। मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, उनको अपनी ताकत देकर आपको देश और प्रदेश की ताकत बढ़ाना है।

बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में बड़ा निर्णय, पर्यटन को बढ़ावा देने बस्तर में बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर
Big Breaking : आकाश शर्मा बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष, ऋषभ दुर्गाकर को मिली भिलाई की कमान
महंगाई दरों में कमी के चलते रेपो रेट 6.50 प्रतिशत पर बरकरार, विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत
सटोरियों को पकड़ना दुर्ग पुलिस पर पड़ा भारी, यूपी की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित, पीएम मोदी बोले- समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोहत्या के विरेाध में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सांकेतिक धरना, कहा- सरकार बनाए कानून
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 147 # 10 March 2024

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?