ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में बाबा की बारात, प्रदेशभर से आए श्रद्धालु बने बाराती, शिवमय हुआ भिलाई, चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में बाबा की बारात, प्रदेशभर से आए श्रद्धालु बने बाराती, शिवमय हुआ भिलाई, चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज

By Mohan Rao
Published: March 9, 2024
Share
SHARE

दया सिंह और उनकी टीम के इस भव्य आयोजन में लाखो भक्तों ने पहुंचकर बना दिया रिकॉर्ड

भिलाई। महाशिवरात्रि पर भिलाई में फिर से रिकॉर्ड बन गया। भिलाई शिवमय हो गया है। चारों तरफ बाबा की भक्ति में लोग झूमते नजर आए। लाखों श्रद्धालु बाबा के बाराती बने। प्रदेशभर से लोग आए। गणमान्य नागरिक से लेकर राजनेता अतिथि बनाए गए। सभी ने आयोजक दया सिंह की पीठ थपथपाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह द्वारा आयोजन का यह सफल 16वां वर्ष है। हथखोज से बाबा की बारात निकली। इस बारात में भूत-पिशाच, सभी देवी-देवता बाराती बनते हुए नजर आए। स्थानीय कलाकारों ने सबका दिल जीत लिया। डीजू, धुमाल और गीत-संगीत में जोरदार कोलैब्रेशन देखने को मिला। वहीं देशभर से आई झांकियों ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग, रिकेस सेन विधायक, डोमन लाल कोर्सेवाडा विधायक, पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, राधेस्याम बारले, उषा बारले, शिक्षाविद आईपी मिश्रा, समाज सेवी गोपाल खण्डेलवाल, सतीश साहू विधायक प्रतिनिधि, रतन यादव विश्व हिन्दू परिसद, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू बीजेपी जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, स्वीटी कौशिक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, महामंत्री कंचन सिंह, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, पार्षद विनोद सिंह, संतोष मोर्य, नोहर वर्मा, शैलजा राजू, लक्ष्मी भोला साहू, स्मिता दोड़के, वीना चंद्राकर, सत्या देवी जेएसवाल, विनोद चेलक, संजय सिंह, लक्ष्मी दिवाकर, ईश्वरी नेताम, शाकुंतला साहू, सरिता बघेल अन्य पार्षदों ने दया सिंह की पीठ थपथपाई।

इसलिए कह रहे फिर से बन गया रिकॉर्ड

आतिशबाजी ने सबका दिल जीत लिया
हर साल की तरह इस साल भी पूरे बारात में जोरदार आतिशबाजी हुई। जिसने सबका दिल जीत लिया। लोगों को आईपीएल की आतिशबाजी याद आ रही थी।

शिव तांडव को देखने आए लोग
बाबा की बारात में ओडिशा का विशेष आकर्षण सम्बलपुर का धमालपुरी (माँ संतोषी मेलॉडी)। केरल प्रदेश की 07 झांकियां विशेष रूप से देखने को मिली। भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी देखने को मिली। वहीं मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां भी देखने को मिला।

15 फीट की झांकी भी खास
आयोजन में शिव, पार्वती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघड़ नृत्य करते हुए पन्द्रह फुट की झांकी भी खास रहा। इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिला। हरियाणा प्रदेश से भी इस बार भी पगला बाबा (रामू) आर्ट ग्रुप द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुती दी गई। शिवलिंग दर्शन झांकी, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी देखने को मिली।

छत्तीसगढ़िया कलाकारों ने जीत दिल
प्रदेश की विभिन्न जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ, गंडई, बेमेतरा, बालोद, पाटन, उतई, नेवई, पथर्रा, जरवाय, उमदा से 151 झांकियां जिसमें राम, रावण विभिषण भूत, पिश्चाच, राक्षस हजारों की संख्या में देखने को मिली।

अयोध्या का राम दरबार भी दिखा
झांकी पन्द्रह फुट भोले बाबा बासुकी नाग पर सवारी करते झांकी पन्द्रह फुट, भगवान शिव आंनद मुद्रा में नंदी पर बैठकर भ्रमण करते हुये झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। झांकियों में रामदरबार, श्री कृष्ण लीला, भगवान हनुमान दिव्य रूप, शिव तांडव स्वरूप, शिव मां-पार्वती विवाह मनमनोहक प्रस्तुति, शेषनाग, नरसिंह, अवतार, मां काली का स्वरूप राधाकृष्ण की प्रेम लीला समेत अन्य देवी देवताओं के दर्शन दिया।

पूरे देश में कल कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम बघेल लखनऊ में और कुमारी सैलजा रायपुर में बोलेंगी हल्ला
LEADS 2025 में ‘हाई परफॉर्मर’ राज्य बना छत्तीसगढ़, आमजन और उद्योग दोनों को मिलेगा लाभ
मां-बाप और इकलौते बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश
एक साथ 15 दोषियों को फांसी की सजा, जेल में साथी कैदी की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या
Maldives Controversy: विवाद के बीच सरकार का बड़ा फैसला, लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की तैयारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना : वित्त मंत्री चौधरी बोले- यह सतत चलने वाली योजना, चरण दर चरण भरे जाएंगे आवेदन
Next Article Big Accident in Chhattisgarh : कार व बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, देर रात हाइवे पर हुआ हादसा

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?