ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत की सौगात, 12 से शुरू होगी दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच नई ट्रेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत की सौगात, 12 से शुरू होगी दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच नई ट्रेन

By Om Prakash Verma
Published: March 9, 2024
Share
छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत की सौगात, 12 से शुरू होगी दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच नई ट्रेन
छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत की सौगात, 12 से शुरू होगी दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच नई ट्रेन
SHARE

रनिंग स्टाफ को मिला आपात ट्रेनिंग के लिए तैयार रहने का निर्देश
पश्चिम ओडिशा के रास्ते दक्षिण भारत से जुड़ेगी छत्तीसगढ़
भिलाई । हाई स्पीड ट्रेनों के परिचालन की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य जोन बिलासपुर द्वारा रेलवे बोर्ड से मिले संकेत के बाद नई वंदे भारत ट्रेन को पटरी पर लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह वंदे भारत ट्रेन दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच 12 मार्च से शुरू किए जाने की तैयारी है। दुर्ग स्टेशन में पदस्थ रनिंग स्टाफ को आपात ट्रेनिंग के लिए तैयार रहने के निर्देश मिलने से शीघ्र ही छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलने की संभावना तय माना जा रही हैं। फिलहाल इस ट्रेन की समय सारिणी जारी नहीं किया गया है।

इस नई वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से पश्चिम ओडिशा के रास्ते दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण शहर विशाखापट्टनम से छत्तीसगढ़ का रेल संपर्क पहले से आसान हो जाएगा। वर्तमान में बिलासपुर से नागपुर के बीच एक वंदे भारत ट्रेन चल रही है। जिसका परिचालन 11 दिसंबर 2022 को शुरू किया गया है। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ रही है। अब दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन 12 मार्च से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटिलागड़, मुनिगुड़ा, रायगढ़ा और विजयनगरम के रास्ते विशाखापट्टनम तक सप्ताह में 6 दिन आवाजाही करेगी। इस ट्रेन के स्टापेज को लेकर अभी जानकारी सामने आना बाकी है।

जानकारी के मुताबिक इस नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन रहेगा। दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 6.30 को रवाना रवाना होकर दोपहर 02 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वहां से 02.50 बजे रवाना होकर रात 10.40 बजे दुर्ग वापस आएगी। इस ट्रेन को दुर्ग स्टेशन में पदस्थ वंदे भारत प्रशिक्षित सीएलआई, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट सहित टीईटी व अन्य रनिंग स्टाफ टिटिलागड़ तक लेकर जाएंगे। वहां से टिटिलागड़ का रनिंग स्टाफ विशाखापट्टनम तक ट्रेन लेकर जाएगा। दुर्ग आने के बाद वंदे भारत ट्रेन के रैक की साफ सफाई और तकनीकी जांच सहित आवश्यक मरम्मत का काम वाशिंग यार्ड पर बनाए गए नए पिट लाइन पर किया जाएगा। इस ट्रेन के रैक की रखरखाव और मरम्मत कार्य में जिन रेलवे कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जानी है, उन्हें अलग से ट्रेनिंग के लिए भेजा जा चुका है।

ओएचई तार के साथ पिट लाइन तैयार
नई वंदे भारत ट्रेन का प्रायमरी प्वाइंट दुर्ग स्टेशन को बनाया गया है। लिहाजा रैक का मेंटेनेंस और वाशिंग दुर्ग में ही किया जाएगा। इसके लिए दुर्ग स्टेशन के वाशिंग यार्ड पर चौथी पिट लाइन का निर्माण काफी पहले किया जा चुका है। वंदे भारत ट्रेन की तकनीकी जरूरतों के मुताबिक नए बनाए गए पिट लाइन में ओएचई तार भी खींचा गया है। जबकि बाकी के तीन पिट लाइन में ओएचई तार नहीं लगाया गया है और यहां यात्री ट्रेनों के टैक वाशिंग के लिए डीजल लोको से लाया जाता है। वंदे भारत ट्रेन के लोको को रैक से अलग करने में तकनीकी दिक्कत को देखते हुए नए बनाए गए पिट लाइन पर ओएचई तार खींचा गया है।

बीएसपी ने शुरू की जीरो लिक्विड डिस्चार्ज यूनिट बनाने के लिए रिसाईकिलिंग… बैकवॉश वाटर का फिर से हो सकेगा इस्तेमाल… इस प्लान के जरिए क्या होगा फायदा… पढ़े विस्तार से
30 लाख रुपए की चाहते थे फिरौती, 9 वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या का मामला, आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
जनसम्पर्क की छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र… छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियां प्रदर्शित
भिलाई में कोरोना का एक और मरीज, 24 घंटे में दो मरीज पाए गए कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में आंकड़ा 500 के पार
हाथरस कांड में ED का सनसनीखेज दावा, दंगा फैलाने को मॉरीशस से हुई 50 करोड़ की फंडिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने देखी आर्टिकल 370, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई मूवी सीएम साय ने देखी आर्टिकल 370, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई मूवी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: नीट यूजी से भी उचटने लगा रुझान!

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?