ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश की घोषणा पर लगी एमआईसी की मुहर, नेहरू नगर में कीर्ति स्तंभ के साथ लगेगी आचार्य विद्यासागर की प्रतिमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक रिकेश की घोषणा पर लगी एमआईसी की मुहर, नेहरू नगर में कीर्ति स्तंभ के साथ लगेगी आचार्य विद्यासागर की प्रतिमा

By Mohan Rao
Published: March 7, 2024
Share
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आचार्य श्री विद्यासागरजी की प्रतिमा लगाने की विगत दिनों घोषणा की थी जिस पर अमल करते हुए नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक में मुहर लगा दी गई है। आपको बता दें कि आचार्य संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज की प्रतिमा स्थापना एवं कीर्ति स्तम्भ निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए एमआईसी ने प्रस्ताव पारित कर दिया है। बुधवार महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त के प्रतिनिधि अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में आचार्य संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज की प्रतिमा स्थापना जोन-1 क्षेत्र के नेहरू नगर में होगी। साथ ही कीर्ति स्तम्भ भी स्थापित किया जाएगा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की घोषणा बाद इस प्रस्ताव पर एमआईसी में विचार पश्चात सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए स्थल चयन एवं ड्राईंग डिजाईन के साथ प्रस्ताव तैयार करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार जोन-3 संतोषी पारा स्थित डॉ. बी आर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन के संचालन एवं संधारण हेतु निविदा प्राप्त वर्तमान एजेंसी के लिए 6 माह की वृद्धि करते हुए आगामी 2 वर्ष के लिए पुनः निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। एमआईसी में आंगनबाड़ी के रिक्त कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर नियुक्ति हेतु स्वीकृति के साथ ही भू-आबंटन संबंधी प्राप्त प्रस्ताव पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लालचंद वर्मा, केशव चैबे, मालती ठाकुर, चन्द्रशेखर गंवई, नेहा साहू, मीरा बंजारे सहित जोन आयुक्त, विभागीय सचिव एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Big news : बिलासपुर में पंच का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क निर्माण नहीं होने पर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा… Video वायरल
भारत को मिलने वाली हैं 4 नई वैक्सीन, हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी: डॉ. वीके पॉल
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ”युवा रत्न सम्मान योजना” की शुरूआत, जानिए और क्या हुए अहम फैसले
Railway breaking : छत्तीसगढ़ को मिली वंदेभारत एक्सप्रेस, बिलासपुर से नागपुर के बीच इस दिन से चलेगी ट्रेन
परिवारवाद का प्रयोगशाला बना बिहार, तीन जोड़ी ससुर-दामाद उतरे अखाड़े में, समधी-समधन भी आजमा रहे किस्मत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव 2024 :  रायपुर या नांदगांव से लड़ सकते हैं भूपेश, कांग्रेस के पैनल में कई चौंकाने वाले नाम
Next Article मदद के बहाने के बाद एटीएम बदला और निकाल लिए रुपए, सरगुजा पुलिस ने आरोपी को बिहार से दबोचा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?