ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव-2024: आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने शासकीय अमला रहे तैयार-रीना बाबा साहेब कंगाले
Share
Notification Show More
Latest News
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी
राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन
October 21, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

लोकसभा चुनाव-2024: आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने शासकीय अमला रहे तैयार-रीना बाबा साहेब कंगाले

By Om Prakash Verma Published March 6, 2024
Share
लोकसभा चुनाव-2024: आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने शासकीय अमला रहे तैयार-रीना बाबा साहेब कंगाले
लोकसभा चुनाव-2024: आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने शासकीय अमला रहे तैयार-रीना बाबा साहेब कंगाले
SHARE

लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली प्रदेश के रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक
85 वर्ष या अधिक उम्र तथा दिव्यांग मतदाता कर सकेंगे डाक मतपत्र से मतदान
रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन के लिए सभी रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो जाती है और ऐसे में शासकीय अमला इसे कड़ाई से पालन करने के लिए हर स्तर पर तैयार रहे। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं।

श्रीमती कंगाले ने कहा कि सभी जिलों में निर्वाचन की तैयारियों को अब अंतिम रूप देने का समय है। उन्होंने एमसीसी (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) लागू होने के बाद पहले 72 घंटों में किए जाने वाले सभी कार्यों की चेकलिस्ट तैयार करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने नोडल अधिकारी नियुक्त करने से लेकर विभिन्न समितियों के गठन संबंधी तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए।

श्रीमती कंगाले ने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन अधिकारी की विश्वसनीयता और निष्पक्षता ही उसकी योग्यता की कसौटी है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस अवसर पर उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा डाक मतपत्र संबंधी नए संशोधन का उल्लेख करते हुए बताया कि अब 85 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। पूर्व में यह 80 वर्ष या अधिक उम्र के मतदाता को यह सुविधा प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त पहले की तरह दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा जारी रहेगी।

समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यू एस अग्रवाल ने नामांकन प्रक्रिया, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन के दौरान रैली, वाहन, प्रचार सामग्री सहित विभिन्न अनुमतियों जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। इस दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने मतदाता सूची की तैयारी, डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांस्मीटड पोस्टल बैलेट सिस्टम), डाक मतदान हेतु सुविधा केन्द्र, सेवा मतदाता, मतदान दलों की तैयारियों जैसे विषयों पर संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिलों के कलेक्टर तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन

छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन

Om Prakash Verma March 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को देती है सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को देती है सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: गनीमत है स्वास्थ्य विभाग में नहीं होते ऐसे तबादले

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?