ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संगीत संध्या में भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी की प्रस्तुति में झूमे लोग, बाबा की बारात से पहले भक्तिमय हुआ खुर्सीपार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

संगीत संध्या में भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी की प्रस्तुति में झूमे लोग, बाबा की बारात से पहले भक्तिमय हुआ खुर्सीपार

By Mohan Rao
Published: March 5, 2024
Share
SHARE

8 मार्च को भिलाई में निकलेगी भोले बाबा की बारात, होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम

भिलाई| खुर्सीपार में महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा की बारात का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इससे पहले बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। संगीत संध्या में भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी अपनी टीम के साथ परफॉर्मेंस दिए। आमा पान की पतरी से लेकर प्रसिद्ध गानों को उन्होंने गाया । जिसमें श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। खुर्सीपार में संगीत संध्या पर जोरदार माहौल बन गया। कार्यक्रम का संचालन सुमन कन्नौज ने किया l

Contents
  • 8 मार्च को भिलाई में निकलेगी भोले बाबा की बारात, होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम
  • 8 को भव्य बारात, बनेगा माहौल, बनेगा इतिहास

कार्यक्रम में शहर के महापौर नीरज पाल,  बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बीचपूरिया, लक्ष्मीपति राजू,  रिसाली  निगम सभापति केशव बौछार, पार्षद सत्यादेवी जेसवाल ,लक्ष्मी साहू, लक्ष्मी दिवाकर,वीना चंद्राकर, गिरजा बौछार , सरिता बघेल संजय सिंह, विनोद  चेलक एवं तमाम जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। हजारों  भक्त लोगों ने संगीत संध्या में जमकर भक्ति का आनंद लिया और आयोजन के 16 वर्ष को और भी भव्य बना दिया।

8 को भव्य बारात, बनेगा माहौल, बनेगा इतिहास

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व बाबा की बारात के आयोजक दया सिंह ने बताया कि 8 मार्च को मध्यभारत की सबसे बड़ी भोले बाबा की बारात निकलेगी। आकर्षक झांकी होगी। धुमाल-डीजे में बजेंगे भजन। जिसमें झूमेंगे हजारों-लाखों श्रद्धालु। प्रदेशभर के राजनेता आएंगे। प्रदेश के प्रसिद्ध सिंगर आएंगे। एक से बढ़कर एक झांकी देखने को मिलेगी। यह ऐतिहासिक होगा। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है।

भव्य होगी बाबा की बारात

  • आईपीएल की तरह आतिशबाजी: 8 मार्च 2024 को भिलाई में निकलेगी भोले बाबा की बारात पहली बार आई.पी.एल. (क्रिकेट) की तर्ज पर फायर शो, लेजर शो होगा। आसमान में हर हर महादेव, जय श्रीराम और बोल बम के जयकारें दिखेंगे, केरल की झांकियां में शिव विवाह, देवी-देवताओं के होंगे दर्शन।
  • क्या रहेगा आकर्षण: ओडिशा का विशेष आकर्षण सम्बलपुर का धमालपुरी (माँ संतोषी मेलॉडी)। केरल प्रदेश की 07 झांकिया आ रही है। भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी। मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां करते दर्शन देंगे। विजय वाडा, आंध्रप्रदेश से भी इस बार मां दुर्गा के नौ रूप, पन्द्रह फुट का झांकिया देखने को मिलेगी।
  • 15 फूट की झांकी: आयोजन में शिव, पार्वती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघड़ नृत्य करते हुए पन्द्रह फुट की झांकी। इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा । हरियाणा प्रदेश से भी इस बार पगला बाबा (रामू) आर्ट ग्रुप द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुती – शिवलिंग दर्शन झांकी, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी। राधाकृष्ण बृज की होली की झांकी का स्वरूप महाकाली ताण्डव नृत्य की विशाल झांकी। महाश्मशान अघोरा बारात अद्भूत व विचित्र प्रस्तुति ।
  • छत्तीसगढ़ की कल्चर और कलाकारों को बढ़ाया जा रहा- छ. ग. प्रदेश की विभिन्न जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ, गंडई, बेमेतरा, बालोद, पाटन, उतई, नेवई, पथर्रा, जरवाय, उमदा से 151 झांकियां जिसमें राम, रावण विभिषण भूत, पिश्चाच, राक्षस हजारों की संख्या में आपको भोले बाबा की बारात में देखने को मिलेगी। भोले बाबा की बारात में हजारों की संख्या में कलाकार उपस्थित रहेंगे। जो देवी-देवताओं के साथ-साथ भूत-पिशाच का वेष धारण कर भ्रमण करेंगे।
  • राम दरबार भी देखेंगे- झांकी पन्द्रह फुट भोले बाबा बासुकी नाग पर सवारी करते झांकी पन्द्रह फुट, भगवान शिव आंनद मुद्रा में नंदी पर बैठकर भ्रमण करते हुये झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। झांकियों में रामदरबार, श्री कृष्ण लीला, भगवान हनुमान दिव्य रूप, शिव तांडव स्वरूप, शिव मां-पार्वती विवाह मनमनोहक प्रस्तुति, शेषनाग, नरसिंह, अवतार, मां काली का स्वरूप राधाकृष्ण की प्रेम लीला समेत अन्य देवी देवताओं के दर्शन आपको बारात में होंगे। इस बार भी राउत नाचा, अखाड़ा, व पंथी नृत्य, डीजे, धुमाल, बैंड बाजा, आकर्षण लाईटिंग के साथ भक्तिमय गीत सुनेंगे। जिसमें श्रद्धालु थिरकेंगे।
Bhilai : त्योहारी भीड़ के बीच सुपेला व दुर्ग के बाजारों में एसपी ने सेंट्रल फोर्स के साथ किया पैदल मार्च
अंडा के धान खरीदी केन्द्र का विधायक ललित चंद्राकर ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायत पर प्रबंधक को दी चेतावनी
निर्माणधीन आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त, अफसरों को दिए बचें हुए कार्यो को पूरा करने के निर्देश
सीनियर महिला वनडे में छत्तीसगढ़ की एक और जीत, चंडीगढ़ को 20 रनों से हराया
बसपा से बागी हुए सात विधायकों को मायावती ने पार्टी से किया निलंबित… सपा पर किए वार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव 2024 :  कांग्रेस ने दिए रणनीति बदलने के संकेत, कद्दावर नेताओं को उतारने की तैयारी
Next Article भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई : टैक्स नहीं पटाने पर 14 दुकानों में लगाया ताला

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?