ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेतों में लगे पंप व मोटर के तार चुराता था गैंग, चार बदमाशों से लाखों का केबल बरामद… दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता
Share
Notification Show More
Latest News
ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
October 22, 2026
माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
October 22, 2026
राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण
October 22, 2026
दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-Bhilai

खेतों में लगे पंप व मोटर के तार चुराता था गैंग, चार बदमाशों से लाखों का केबल बरामद… दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता

By Mohan Rao Published February 28, 2024
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के पाटन व अमलेश्वर थाना क्षेत्र में खेतों में लगे पंप व मोटर का केबल चुराने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा है। गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े। इन चोरों के पास से पुलिस ने पांच लाख रुपए से ज्यादा को केबल जब्त किया है। खास बात यह है कि इस पूरे घटना का मास्टर माइंड एक ऑटो चालक है जो पिछले तीन वर्षों सेअपने साथियों के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता था। इस मामले में पाटन व अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कई किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इन चोरों की गिरफ्तारी के साथ की दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल होने वाले बाइक व ऑटो के साथ औजार भी जब्त किया है।

बता दें थाना अम्लेश्वर के अंतर्गत ग्राम झीट, जामगांव (एम) एवं थाना पाटन क्षेत्रांतर्गत ग्राम रूही, ग्राम बठेना, ग्राम अरसनारा, ग्राम आमापेन्ड्री, ग्राम सांतरा, ग्राम फुण्डा, ग्राम पंदर, ग्राम गुजरा एवं ग्राम चीचा के खेत-खार में सिंचाई कार्य में लगे बिजली तारों की चोरी की लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस चोरों की तलाश में लगी हुई थी। थानों में लगभग तीन साल से यह शिकायतें मिल रही थी। इस मामले में पाटन व अमलेश्वर थाने की पुलिस चोरों की तलाश में लगी थी लेकिन कहीं कुछ सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद भी पुलिस ने विवेचना जारी रखी और चोरी के तरीके के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इस बीच पुलिस की टीम द्वारा ग्राम रूही, ग्राम बठेना, ग्राम अरसनारा, ग्राम आमापेन्ड्री, ग्राम सांतरा, ग्राम फुण्डा, ग्राम पंदर, ग्राम गुजरा एवं ग्राम चीचा के खेत-खार के विशेष जगहों को चिन्हांकित करते हुए गस्त, पेट्रॉलिग एवं चेकिंग किया जा था। इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को मंगलवार 27 फरवरी की आधी रात को ग्राम सांतरा खार क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। ऑटो में दो व्यक्ति सवार थे जिन्होंने अपना नाम आजाद चौक कुम्हारी निवासी ईश्वरी मानिकपुरी एवं बजरंग चौक मठपुरैना रायपुर निवासी कमलेश सिन्हा बताया। ऑटो में इनके पास एक बोरी मिली जिसमें बिजली तार एवं आरी ब्लेड थी।

पूछताछ करने पर दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। इसके बाद दोनों को संदेह के आधार पर थाने ले जाया गया और वहां कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों को अलग अलग पूछताछ करने पर बयानों में विरोधाभास दिखा। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो ईश्वर मानिकपुरी ने विगत दो वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में खेतखार में बिजली की तारों को चुराना स्वीकार किया। वह अपने साथी कमलेश की मदद से रायपुर में दीपक परपानी के बाद केबल बेचता था। इसके बाद पुलिस ने दीपक परपानी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में केबल बरामद किया। पुलिस ने दीपक परपानी के बताए अनुसार बुडा तालाब रायपुर स्थित राकेश डागा गोडाउन से भी भारी मात्रा में केबल बरामद किया है। दोनों ने बताया कि उक्त पूरा माल 120 रुपए प्रति किलो की दर से बेचते थे। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से सउनि चन्द्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक रूमन सोनवानी, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक पंकज चतुर्वेदी, राजकुमार चन्द्रा, अश्वनी यदु, मेघराज चेलक, अजय ढीमर एवं थाना पाटन से निरीक्षक राजेन्द्र यादव, आरक्षक दुष्यंत भारती, महिला आरक्षक राजेश्वरी मस्तावर, थाना अम्लेश्वर से उपनिरीक्षक पूनित राम सूर्यवंशी, आरक्षक लक्ष्मी वर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक

राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

Mohan Rao February 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक रिकेश की पहल पर क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगी राहत, इन दो मांगों पर सदन में हुई चर्चा
Next Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले को दी करोड़ों की सौगात, विभिन्न सड़कों का होगा निर्माण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?