ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साल में दो बार होंगे 10वीं-12वीं सीजी बोर्ड के एग्जाम, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला नियम… जानिए क्यों हुआ यह बदलाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEducationFeaturedRaipur

साल में दो बार होंगे 10वीं-12वीं सीजी बोर्ड के एग्जाम, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला नियम… जानिए क्यों हुआ यह बदलाव

By Mohan Rao
Published: February 27, 2024
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ का स्कूल शिक्षा विभाग ने अब कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए राज्य बोर्ड परीक्षाएं एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित करने का फैसला किया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्रथम मुख्य परीक्षा मार्च माह में एवं द्वितीय मुख्य परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जायेगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

बता दें विधानसभा सत्र के दौरान शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि छात्रों के सिर से परीक्षा के बोझ को कम करने के लिए राज्य में 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं साल में दो बार ली जाएंगी। अब इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है। शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार प्रथम परीक्षा माह मार्च एवं द्वितीय परीक्षा माह जून-जुलाई में आयोजित की जायेगी। प्रथम परीक्षा में पंजीकृत छात्र ही द्वितीय परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र होंगे, किन्तु विषय परिवर्तन मान्य नहीं होगा। प्रथम परीक्षा के पश्चात् द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्रों को पुनः आवेदन पत्र भरना होगा।

द्वितीय परीक्षा में वे छात्र जो पूरक के पात्र है तथा वे छात्र जो सभी विषयों में अनुत्तीर्ण है एवं श्रेणी सुधार (सम्पूर्ण विषय) के छात्र भी परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते है। उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार एक विषय, दो विषय या अधिक विषय में परीक्षा आवेदन भर सकते है। इनमें द्वितीय परीक्षा में वे छात्र भी सम्मिलित हो सकते है जो प्रथम परीक्षा में परीक्षा आवेदन फार्म भरने के बाद अनुपस्थित रहे हों। अवसर परीक्षा की शेष योजना पूर्ववत् रहेगी। द्वितीय परीक्षा का परीक्षा परिणाम दोनों परीक्षाओं में से विषयवार अधिक प्राप्तांक के आधार पर तैयार किया जाएगा।

विश्व चैंपियन बने नीरज चोपड़ा, पाकिस्तानी खिलाड़ी को पछाड़ कर जीता खिताब… जानिए कितनी दूर गया नीरज का भाला
मुख्य सचिव ने की नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा
भारत चीन के बीच संघर्ष में शहीद जवानों को कैंडल मार्च कर युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मना कृष्ण जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकियों को प्रदर्शन 23 को
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की ली जानकारी… संकट से निपटने सेना के पूर्व चिकित्सकों व पूर्व सैनिकों की सेवा लिये जाने दिया सुझाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : विधानसभा में मुख्यमंत्री साय की घोषणा, मीसा बंदियों को फिर से मिलेगी सम्मान निधि
Next Article सड़क निर्माण में लापरवाही पर उपमुख्यमंत्री साव का बड़ा एक्शन, PWD के दो अफसर निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?