ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी घोषणा : मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी घोषणा : मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड

By Mohan Rao
Published: February 26, 2024
Share
SHARE

मैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोह में मैनपाट पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए की घोषणा

रायपुर। पर्यटन बृजमोहन अग्रवाल ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर मैनपाट के पर्यटन स्थलों में विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही उन्होंने यहां शिमला और मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की बात कही।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है और प्रभु रामलला हमारे भाँचा हैं। प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ आगमन से जुड़े सभी स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में भगवान श्री राम का आगमन हुआ और पहली नाट्यशाला भी रामगढ़ में है। पर्यटन स्थल बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। आने वाले समय में मैनपाट महोत्सव को देखने देश-विदेशों से लोग आए, हम उन ऊंचाइयों पर मैनपाट को पहुंचाएंगे।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने आने  वाले श्रद्धालु अंबिकापुर के एयरपोर्ट की शुरुआत होने पर अयोध्या और बनारस घूमने आने वाले टूरिस्ट मैनपाट तक पहुंचेंगे। जिससे मैनपाट में पर्यटन रोजगार का बड़ा साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए मोटल में पर्यटकों के ठहरने के इंतजाम भी किए जा रहे है।

समापन समारोह के अवसर पर मंच पर प्रस्तुति दे रहे प्रसिद्ध कलाकार राजेश मिश्रा के गीत पंखिड़ा ओ पंखिड़ा भक्ति गीत पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और जनप्रतिनिधि झूम उठे। इस मौके पर अतिथियों ने शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, गणमान्य नागरिक अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी सहित स्थानीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

बच्चा चोरी की अफवाह और साले के साथ पिट गया फेरीवाला, जान बचाने खुद को बंद किया कमरे में… पुलिस पहुंची तो बची जान
कोरोना बिग ब्रेकिंग: बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोनिल गोली, क्लिनिकल टेस्ट में असरकारक होने का दावा
सावन का चौथा सोमवार : दया सिंह ने 101 किलो दूध से महादेव का किया रुद्राभिषेक
सरस्वती नगर में बने रहे निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक वोरा, कहा- शहर के 638 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना मकान… कम राशि मे मिलेगा सर्वसुविधायुक्त आवास
आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, टक्कर से लगी आग…. जिंदा जल गया एक ड्राइवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता जन्म से बोलने में असमर्थ दो साल के मासूम रेहान का होगा नि:शुल्क इलाज, मुख्यमंत्री कैंप खुलने के बाद 105 जरूरतमंदो को मिली सहायता
Next Article ज्ञानवापी : मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज , हाईकोर्ट ने कहा – व्यास तहखाने में रहेगी जारी पूजा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?