ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Accident in Bhilai : नशेड़ी कार चालक ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी ठोकर, Video में देखें एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Accident in Bhilai : नशेड़ी कार चालक ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी ठोकर, Video में देखें एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर

By Mohan Rao
Published: February 15, 2024
Share
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में बीती रात शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार युवक-युवती को जोरदार ठोकर मार दी। घटना नेहरू नगर के कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट के सामने की है। युवक-युवती रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद बाइक से जाने की तैयारी में थे उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर से दोनों दूर जा गिरे। वहीं कार सामने ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इस पूरी घटना का सीसी टीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार कितनी थी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। नेहरू नगर स्थित कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट से रायपुर नाका सिंधी कॉलोनी दुर्ग का रहने वाला निखिल सिंह (21) अपनी बहन सरनजीत कौर (18) के साथ कैलाश पर्वत रेस्टोरेंट से निकल रहा था। अभी बाइक पर बैठकर जाने ही वाला था कि कार क्रमांक CG-07 BV 5678 के चालक ने जोरदार ठोकर मारी। कार को दुर्ग निवासी हर्ष जैन चला रहा था। कार की ठोकर से वह बाइक के साथ दूर जा गिरा। हादसे में निखिल सिंह का बायां पैर टूट गया वहीं उसकी बहन सरनजीत के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल भाई बहन समाजिक कार्यकर्ता व आप नेता मेहरबान सिंह के भाई के बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि कार चालक हर्ष जैन दुर्ग के पटाखा कारोबारी अनीश जैन का बेटा है। मेहरबान सिंह ने बताया कि हर्ष जैन ने काफी शराब पी रखी थी। मेहरबान सिंह का कहना है कि नशेड़ी कार चालक के कारण उसके भतीजे-भतीजी का जीवन संकट में है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक हर्ष जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और थाने से ही छोड़ दिया। वहीं घटना के बाद आप नेता मेहरबान सिंह ने आरोपी हर्ष जैन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Breaking News : नक्सलियों से मुठभेड़ में एसआई शहीद, एक सिपाही घायल… सीएम साय ने किया शहीद को नमन
युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत की सराहनीय पहल… अस्थिकलश रखने मुक्तिधाम को भेंट की अलमारी
सेक्टर-9 हनुमान मंदिर परिसर में बनेगा भव्य डोमशेड: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन… मंदिर में पूजा कर नव वर्ष में सबके हित के लिए की प्रार्थना
विशेष शिविर में 401 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, संवेदनशील पहल से लौटी मुस्कान
वैशाली नगर विधानसभा से दुर्गेश ताम्रकर ने टोकी ताल, कांग्रेस पार्टी से की टिकट की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घायल को अस्पताल छोड़ने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या, युवक को उसी के गाड़ी से कुचला घायल को अस्पताल छोड़ने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या, युवक को उसी के गाड़ी से कुचला
Next Article छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की नई वेबसाइट तैयार, पुरानी वेबसाइट भी चलेगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?