ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मौत के बाद जिंदा हुई अभिनेत्री पूनम पाण्डेय, इंस्टा पर पोस्ट कर कहा “मैं जिंदा हूं”…. अभिनेत्री पर एफआईआर की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsEntertainmentFeaturedNational

मौत के बाद जिंदा हुई अभिनेत्री पूनम पाण्डेय, इंस्टा पर पोस्ट कर कहा “मैं जिंदा हूं”…. अभिनेत्री पर एफआईआर की मांग

By Mohan Rao
Published: February 3, 2024
Share
पूनम पाण्डेय
SHARE

मुंबई। अभिनेत्री पूनम पांडे की निधन की खबरें झूठी निकली हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को उनके मौत की खबर पूरी मीडिया में फैल गई थी और आज उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने जिंदा होने की खबर दी है। अपनी मौत का तमाशा करने वाली अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया कि उन्हें कैंसर भी नहीं है, बल्कि ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था। अभिनेत्री की पोल अब खुल चुकी है और इसके साथ ही उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें नफरत झेलनी पड़ रही है। इस भद्दे मजाक के लिए यूजर्स और सितारे उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। यही नहीं उनके खिलाफ एफआईआर की मांग भी की जा रही है।

बता दें एक दिन पहले पूनम पाण्डेय की मौत की खबर फैली थी। राष्ट्रीय मीडिया ने भी उनकी मौत की पुष्टि करते हुए खबरें चलाई थी। लेकिन दिनभ उनके शव का कुछ पता नहीं चल पाया था। लेकिन अब पोल खुल गई है। अभिनेत्री ने खुद इंस्टा पर पोस्ट साझा कर अपने जिंदा होने की सूचना दी है। इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने अपना वीडियो शेयर किया है। इसमें पूरा तरह स्वस्थ बैठी हुई वो नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं. सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है। दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है। वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था। मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है। आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल, एफआईआर की मांग
मॉडल पूनम पांडे की कथित मौत से जुड़े तमाम विवादों के बीच प्रचारक फ्लिन रेमेडियोज ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से मुंबई पुलिस से अभिनेत्री पूनम की कथित मौत के मामले की जांच का निवेदन किया। उन्होंने कहा है कि अभिनेत्री की सर्वाइकल से मौत की झूठी खबर फैलाई है तो भारतीय दंड संहिता के साथ-साथ आईटी अधिनियम की अन्य उचित धाराओं और पब्लिसिटी स्टंट करने के लिए एफआईआर दर्ज करें। रेमेडियोज ने यह भी कहा कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वह उचित अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पब्लिसिटी स्टंट बड़े पैमाने पर फर्जी खबर का स्पष्ट मामला है और कार्रवाई की जानी चाहिए।

भिलाई शहर को पूरे भारत में बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का मिला राष्ट्रीय अवार्ड….. महापौर देवेंद्र यादव व आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ऑनलाइन लिया अवार्ड
Bhilai Breaking : जुनवानी नाले में बहे दूसरे शख्स का भी शव बरामद, मछली पकड़ने क दौरान फिसल गए थे दोनों
आतंकियों की नई चाल, महिलाओं को बना रहा ढाल, सीमा पर पहली बार महिला घुसपैठिए को मार गिराया
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या : प्राइवेट पार्ट में मिली थी प्लास्टिक बोतल… चिरमिरी से पकड़ाया आरोपी
गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को आएंगे छत्तीसगढ़, चंद्रगिरी तीर्थ में विश्व शांति महायज्ञ में होंगे शामिल… जानिए पूरा शेड्यूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, 8 पदाधिकारी व 12 कार्यसमिति सदस्यों की हुई नियुक्ति
Next Article विविधता में एकता का संदेश देते हुए एम जे स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मना विविधता में एकता का संदेश देते हुए एम जे स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मना

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?