ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: NRC से किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को डरने की जरूरत नहीं: अमित शाह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

NRC से किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को डरने की जरूरत नहीं: अमित शाह

By @dmin
Published: December 19, 2019
Share
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत
SHARE

नई दिल्ली ,गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एनआरसी से किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है, आपको कोई बाहर नहीं कर सकता। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सरकार विशेष व्यवस्था करेगी क्योंकि विपक्ष ने उनमें भय फैलाया है। हालांकि, उन्होंने फिर कहा कि जो घुसपैठिए हैं उन्हें भारत से जाना पड़ेगा। गृहमंत्री की तरफ से यह बयान तब आया है जब देश भर में कई जगह पर मुसलमान नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान शाह ने कहा, “एनआरसी में धर्म के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं होगी और जो कोई भी एनआरसी के तहत इस देश का नागरिक नहीं पाया जाएगा, सबको निकालकर देश से बाहर किया जाएगा। एनआरसी सिर्फ मुस्लिमों के लिए नहीं है।”

गृहमंत्री ने कहा, “कांग्रेस नागरिकता कानून पर लोगों को गुमराह कर रही है। देश में अफवाह और अशांति फैलाने से पहले उसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल के 25 नवंबर, 1947 की कांग्रेस कार्यकारिणी में प्रस्ताव को पढ़ना और सुनना चाहिए।”

कांग्रेस कार्यकारिणी ने संकल्प अंगीकार किया और कहा कि वह पाकिस्तान के उन सभी गैर मुस्लिमों को पूर्ण सुरक्षा देने के लिए बाध्य है जो अपने जीवन और सम्मान की रक्षा करने के लिए सीमा पार कर भारत आए हैं या आने वाले हैं।

गृहमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने पांच साल में अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत दूसरे देश से आए 600 प्रताड़ित मुसलमानों को नागरिकता दी है। दुनिया के किसी भी देश में हिंदू निकाला जाएगा तो कहां जाएगा, यहीं आएगा। यही वजह है कि 1971 में इंदिरा गांधी ने सामूहिक नागरिकता दी थी।”

हिजाब विवाद: होली की छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को दी गई है चुनौती
राष्ट्रपति मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : अम्बिकापुर में कॉलेज ग्राउंड और गांधी स्टेडियम क्षेत्र ‘नो ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित
भारत में कोरोना: दो दिन में 8 लाख से साढ़े आठ लाख के करीब पहुंचे संक्रमित, पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 28637 नए मामले
छत्तीसगढ़ में फिर फूटा कोरोना बम: पिछले 24 घंटो में 1513 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में 600 से अधिक मामले
Breaking News : नारधी-देवबलोदा रोड पर हादसा, भिलाई तीन-चरोदा के भाजपा पार्षद ललित यादव की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वामी का तंज, मुशर्रफ को मिले नागरिकता
Next Article प्रदेश में हाई अलर्ट, धारा 144 लागू, बिना अनुमति नहीं होंगे धरना प्रदर्शन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?