ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आस्था स्पेशल ट्रेन में रामलला के दर्शन को जायेंगे रामभक्त,  जिला और मंडल की समिति करेगी दर्शनार्थियों का पंजीयन
Share
Notification Show More
Latest News
ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
October 22, 2026
माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
October 22, 2026
राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण
October 22, 2026
दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आस्था स्पेशल ट्रेन में रामलला के दर्शन को जायेंगे रामभक्त,  जिला और मंडल की समिति करेगी दर्शनार्थियों का पंजीयन

By Mohan Rao Published January 20, 2024
Share
दुर्ग में संभागस्तरीय बैठक
SHARE

अयोध्या राम मंदिर दर्शन समिति की संभाग बैठक में समिति के प्रदेश संयोजक धरमलाल कौशिक ने दिए दिशा निर्देश

दुर्ग। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला और उनके मंदिर दर्शन के लिए भाजपा ने केंद्र सरकार के सहयोग से दर्शन योजना बनाई है। इस योजना के माध्यम से श्रीरामलला के दर्शनार्थ जाने वाले रामभक्तों के पंजीयन, व्यवस्था और उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से समिति के प्रदेश संयोजक धरमलाल कौशिक ने दुर्ग संभाग के सभी जिला भाजपा अध्यक्षों सहित 20 विधानसभा सीटों के महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में ली।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने दर्शन योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा पूरे भारत से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन हेतु आस्था ट्रेन चलने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार के द्वारा जो दर्शन योजना बनाई है, उसमें भाजपा द्वारा विशेष रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत दर्शनार्थियों का पहला जत्था 7 फरवरी को सवेरे दुर्ग रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना होगा, जिसे हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश शासन के अन्य मंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि जिला और मंडल स्तर पर अयोध्या राममंदिर दर्शन समिति का गठन किया जा चुका है, दर्शन समितियों द्वारा प्रति दर्शनार्थी 1400 रूपये का पंजीयन शुल्क लेकर सूची तैयार की जाएगी, जिला समिति के समक्ष पंजीयन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी रहेगी, इसके बाद यह सूची रेलवे को प्रेषित कर दी जाएगी और रेलवे द्वारा प्रत्येक यात्री को पृथक पृथक यात्रा कार्ड जारी किया जाएगा। केवल पंजीकृत दर्शनार्थी ही ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यात्रा के दौरान खान-पान और अयोध्या पहुंचने के बाद यातायात, ठहरने एवं खाने पीने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। दूसरे चरण की दर्शन यात्रा 29 फरवरी को होगी।

राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि ट्रेन में अधिकतम 1440 लोगों का पंजीयन होगा, दुर्ग संभाग के अंतर्गत आठ जिलों की 20 विधानसभाओं से 1440 लोग इस जत्थे में शामिल होंगे, दुर्ग संभाग की प्रत्येक विधानसभा से 72 राम भक्त जाएंगे। ट्रेन का यात्रा प्रभारी अजय तिवारी को बनाया गया। इस ट्रेन में कुल 20 कोच रहेंगे, प्रत्येक कोच के लिए अलग-अलग कोच प्रभारी बनाए गए। कोच प्रभारी की यह जवाबदारी रहेगी कि अपने कोच के सभी यात्रियों को संयोजित करें और उनकी सुविधा का ध्यान रखे साथ ही संपूर्ण यात्रा के बाद उनकी सुरक्षित वापसी हो, इसकी चिंता करें। दुर्ग संभाग से 10 कार्यकर्ता 8 दिन पहले ही अयोध्या जाकर वहां की समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे।

संभागीय बैठक में स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि बहुत ही गौरव का विषय है कि प्रभु रामलला के दर्शनों के लिए पहला जत्था दुर्ग से रवाना हो रहा है। रामभक्तों को रामलला के दर्शन कराने और उनकी सेवा का अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला है, ये सुखद और सौभाग्य का अवसर है। हर कार्यकर्ता अपनी जवाबदेही के अनुसार तैयार रहे, इसके लिए पूरी तरह से तैयारी को लेकर बैठकों का दौर भी चल रहा है। संभागीय बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने किया एवं आभार जिला महामंत्री एवं विधायक ललित चंद्राकर ने किया।

आयोजित बैठक में मंचस्थ नेताओं में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, लोक सभा सांसद विजय बघेल, संतोष पांडेय, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, दीपेश साहू, ईश्वर साहू,  पूर्व सांसद लखन साहू, जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया थे। उपस्थित प्रमुख नेताओं में राजनांदगांव, बेमेतरा, कवर्धा, मानपुर-मोहला, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, भिलाई, बालोद के भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक

राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

Mohan Rao January 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राम लला की प्राण प्रतिष्ठा : राममय होगा खुर्सीपार का लक्ष्मीनगर वार्ड, दया सिंह की पहल पर घर-घर बाटेंगे दिया, बाती, तेल व मिठाई
Next Article Breaking News : इंस्टा पर चाकू के साथ पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, दुर्ग पुलिस ने थाने में कराई उठक-बैठक… देखें Video

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?