ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Managing Committee meeting: सीसीएम मेडिकल कॉलेज कचांदुर में 23 स्टॉफ नर्स को 3 माह की संविदा सेवा में वृद्धि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Managing Committee meeting: सीसीएम मेडिकल कॉलेज कचांदुर में 23 स्टॉफ नर्स को 3 माह की संविदा सेवा में वृद्धि

By Om Prakash Verma
Published: January 20, 2024
Share
Managing Committee meeting: सीसीएम मेडिकल कॉलेज कचांदुर में 23 स्टॉफ नर्स को 3 माह की संविदा सेवा में वृद्धि
Managing Committee meeting: सीसीएम मेडिकल कॉलेज कचांदुर में 23 स्टॉफ नर्स को 3 माह की संविदा सेवा में वृद्धि
SHARE

सड़क, रोशनी की व्यवस्था और अधोसंरचनात्मक निर्माण भी शीघ्र पूर्ण होंगे
दुर्ग। चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कचांदुर दुर्ग की प्रबंधकारिणी स्वशासी समिति की बैठक आज महाविद्यालय के सभा कक्ष में संभागायुक्त एस. एन. राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी उक्त बैठक में सम्मिलित हुई। बैठक में एजेंडावार चर्चा करते हुए चिकित्सा महाविद्यालय के समस्याओं की समाधान के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। सड़क, रोशनी की व्यवस्था के साथ अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किये जायेंगे। शहर से महाविद्यालय/ चिकित्सालय तक सुविधा जनक आवागमन हेतु सिटी बस संचालन की जायेगी।

चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संम्बद्ध चिकित्सालय की 23 स्टॉफ नर्स की संविदा सेवा अवधि मार्च तक 3 माह बढ़ाई गई है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता को उक्त स्टॉफ नर्सों से सेवाएं पुन: प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये गये हैं। कमीश्नर राठौर ने आस्वस्त किया की चिकित्सा महाविद्यालय की समस्याओं की समाधान के लिए प्रशासन हर संभंव सहयोग करेगी। चिकित्सालय में मरीजों की उपचार के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर होना चाहिए। चिकित्सालय परिसर में वाहन पार्किंग एवं मरीजों के परिजनों की ठहरने की व्यवस्था, सर्व-सुविधा युक्त रेस्टोरेंट, दवाई की दुकान के साथ ही चिकित्सालय का सभाकक्ष भी व्यवस्थित हो।

संभागायुक्त ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को बेहतर कार्य योजना के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किया। उन्होंने महाविद्यालय के अधिष्ठाता से कहा की चिकित्सालय का ओ-टी बंद नहीं होना चाहिए। चिकित्सालय के लिए 15 स्टॉफ नर्स की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर दर पर की जायेगी। वहीं 50 स्टॉफ नर्स हेतु प्रस्ताव अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण को भेजे जोयेंगे। संभागायुक्त राठौर ने कहा कि चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं से लोगों को अवगत कराने क्षेत्र के बड़े गावों में चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाये। शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार भी किया जाए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में सौंदर्यीकरण हेतु अधिक से अधिक उद्यानिकी पौधे रोपण पर जोर दिया।

समिति की विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी नें अधिक्षणयंत्री कंस्ट्रक्शन एवं लाईन मेन्टेनेंश को महाविद्यालय में स्थापित उच्चदाब लाईन को अन्यत्र स्थापित किये जाने हेतु तहसीलदार के साथ स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि ड्रेनेज व्यवस्था के तहत् चिकित्सालय का वेस्ट पानी जिस नाला के माध्यम से निकाल रहे हैं, उससे ग्रामवासी प्रभावित न हो सुनिश्चित कर लेें। कलेक्टर ने महाविद्यालय परिसर में पूर्व में निजि प्रबंधन के समय स्थापित आइडिया फोन के टॉवर को हटाने के संबंध में कहा कि बीएसएनएल के अधिकारियों से चर्चा उपरांत आवश्यक पहल हेतु निर्देश दिए जायेंगे।

बैठक में समिति को प्राप्त बजट एवं व्यय पर भी चर्चा की गई है। बैठक में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. के. पात्रा, सीएमएचओ डॉ. जे. पी. मेश्राम तथा लोकनिर्माण विभाग, छ.ग.विद्युत कंपनी लिमिटेड के अधिकारी और चिकित्सालय के समिति सदस्य चिकित्सक उपस्थित थे।

बहुप्रतीक्षित “मेग 2: द ट्रेंच” का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार, रिलीज़ के लिए पूरी तैयार
पुडुचेरी में 22 फरवरी को होगा फ्लोर टेस्ट, एलजी सौंदर्यराजन ने दिए आदेश
बोरवेल में फंसे राहुल को बचाने के लिए रोबोट की ली जाएगी मदद… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Breaking News : ताम्रध्वज साहू बने कृषि मंत्री, डिप्टी सीएम सिंहदेव को मिला ऊर्जा विभाग… जानिए कैसा रहा मंत्रिमंडल में बदलाव
CG Breaking  : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद और 4 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हम होंगे कामयाब अभियान के जरिए दूर होगा बच्चों का परीक्षा के प्रति तनाव हम होंगे कामयाब अभियान के जरिए दूर होगा बच्चों का परीक्षा के प्रति तनाव
Next Article छत्तीसगढ़ छोटा है लेकिन विविधताएं बहुत, प्रदेश अपनी प्राकृतिक संपदा, सौंदर्य और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक-ओम बिड़ला छत्तीसगढ़ छोटा है लेकिन विविधताएं बहुत, प्रदेश अपनी प्राकृतिक संपदा, सौंदर्य और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक-ओम बिड़ला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?