ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायगढ़ रेलवे स्टेशन का बदलेगा कायाकल्प, हो रहा रोपमैप तैयार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रायगढ़ रेलवे स्टेशन का बदलेगा कायाकल्प, हो रहा रोपमैप तैयार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण

By Om Prakash Verma
Published: January 19, 2024
Share
रायगढ़ रेलवे स्टेशन का बदलेगा कायाकल्प, हो रहा रोपमैप तैयार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण
रायगढ़ रेलवे स्टेशन का बदलेगा कायाकल्प, हो रहा रोपमैप तैयार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण
SHARE

रायगढ़ स्टेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर विस्तार से हुई चर्चा
रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज रेलमार्ग से बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम प्रवीण पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ रायगढ़ रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे। इस मौके पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव के मार्गदर्शन में रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर वृहद कार्ययोजना के साथ काम किया जा रहा है। इसका अधिकतम लाभ रायगढ़ रेलवे स्टेशन को मिले इसके लिए स्थानीय स्तर पर लॉन्गटर्म प्लानिंग के साथ रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिससे जल्द रायगढ़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो और यात्री सुविधाओं को विस्तार मिले।

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ रेलवे परिसर के मुख्य द्वार पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। स्टेशन में सुविधाएं बढ़ाने और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए एक अन्य टिकट काउंटर शुरू करने, यात्रियों के लिए वैकल्पिक एंट्री मार्ग तैयार करने, निर्माणाधीन लाइन का काम पूरा करने, ट्रेनों की गति बढ़ाने और नये ट्रेनों के स्टापेज को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हम यहां यात्रियों को कितनी बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं इसके लिए सभी विकल्पों पर कार्य हो रहा है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्टेशन के आधुनिकीकरण को लेकर रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में डीआरएम पांडेय से जानकारी ली। इस दौरान राजस्व विभाग का अमला भी मौजूद रहा।

इस दौरान रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सहित रेलवे व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में शामिल होंगे ये कलाकार…
छत्तीसगढ़ की बेटी नैना धाकड़ ने फतह किया एवरेस्ट… सीएम बघेल ने दी शुभकामनाएं, कहा- बस्तर की बेटी ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन
एनआईटी रायपुर में मनाया गया वार्षिक एलुमनी दिवस, एलुमनी एसोसिएशन का परिचय एवं संस्थान की महत्ता पर दिया जोर
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में मना कृष्ण जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकियों को प्रदर्शन 23 को
Gustakhi Maaf: हिन्दू रख रहे रोजा, मुसलमान कर रहे सेवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अयोध्या : सामने आई रामलला के अचल विग्रह की पूर्ण तस्वीर, सौम्य मुद्रा में दिख रहे प्रभु श्रीराम
Next Article रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में लगेगा शबरी धाम के बेर का भोग, अयोध्या के लिए रवाना हुआ रथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में लगेगा शबरी धाम के बेर का भोग, अयोध्या के लिए रवाना हुआ रथ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?