ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश की पहल पर “संवाद सेन समाज” का आयोजन, मंत्री बृजमोहन हुए शामिल, कहा- सनातन धर्म के सभी संस्कारों के  साथ खड़ा है सेन समाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

विधायक रिकेश की पहल पर “संवाद सेन समाज” का आयोजन, मंत्री बृजमोहन हुए शामिल, कहा- सनातन धर्म के सभी संस्कारों के  साथ खड़ा है सेन समाज

By Mohan Rao
Published: January 18, 2024
Share
SHARE

भिलाई/रायपुर। सेन समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल से रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में “संवाद सेन समाज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम के वृहद आयोजन के लिए संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  किसी के सुख-दु:ख में साथ खड़े रहना एक सभ्य समाज की पहचान है, सेन समाज उन्हीं में से एक है। सदियों से ये परंपरा का नि:स्वार्थ निर्वहन कर रहे हैं। सनातन धर्म में सेन समाज का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। सनातन धर्म में सेन समाज के बगैर कोई भी सामाजिक कार्य संभव नहीं होता है।

उन्होंने बच्चों के जन्म से लेकर विवाह एवं मृत्यु संस्कार तक सेन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अनेक परिवारों को एक साथ लाने में, उनको निमंत्रण देने के लिए सेन समाज के लोगों को ही भेजा जाता है और वे आज भी अपने दायित्वों का सेवा भाव से निर्वहन कर रहे हैं। जो समाज संगठित होता है उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। मंत्री बृजमोहन ने सेन समाज से आह्वान किया कि समाज की भलाई के लिए एक ट्रस्ट बनाएं, जिसका उपयोग कल्याणकारी कार्यों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और सामाजिक कार्यों में किया जा सके। ऐसा करने से समाज आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा लोगों ने की शिरकत
कार्यक्रम में में सेन समाज के छत्तीसगढ़ से तीन हजार से ज्यादस लोगों ने शिरकत की। बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, राजनांदगांव सहित सुदुर अंचलों से नाई समाज के क्षेत्रीय प्रतिनिधि परिवार के साथ सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में युवक युवती परिचय सम्मेलन के आलावा समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहीं विभूतियों का सम्मान और रोजगार की तलाश में रहे युवाओं के लिए स्व रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए गए।

विधायक रिकेश सेन ने किया सीधा संवाद
कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने समाज के लोगों से लगभग डेढ़ घंटे तक सीधी बातचीत कर सभी को एकजुट हो एक दूसरे की मदद कर नाई समाज को प्रतिष्ठित और सबल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी पिछड़े और छोटे छोटे समाजों को उबारने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से मोदीजी सभी छोटे समाजों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। मेरे जैसे नाई समाज के व्यक्ति को उन्होंने टिकिट दिया और छत्तीसगढ़ की जनता, वैशाली नगर की जनता ने भारी मतों से मुझे जिताया भी। यह हमारे समाज के लिए बहुत बड़ी बात है और निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ के विकास और छत्तीसगढ़ के हर काम के लिए सेन समाज पूरी दृढ़ता से जुड़ा और खड़ा है।

सेन समाज को जोड़ने व एकजुट करने का यह प्रयास
विधायक रिकेश ने कहा कि इस बीच मैंने सेन समाज के लोगों को भी जोड़ने, एकजुट करने का यह प्रयास किया है ताकि अलग अलग धड़ों में बंटे नाई समाज के लोग एकजुट हों तथा समाज, राज्य और देश के लिए अभिन्न योगदान दें। विधायक रिकेश सेन ने छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि सेन महाराज की हर शहर में प्रतिमा स्थापित करने का आह्वान करते हुए सेन समाज के प्रतिनिधियों को नि:शुल्क 1100 प्रतिमा देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन ने बताया कि 16 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती रायपुर में मनाई जाएगी जिसमें भव्य शोभायात्रा भी निकलेगी और समाज के 10 हजार लोग इसमें शामिल होंगे।

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रिकेश सेन के इस प्रयास को साधुवाद देते हुए कहा कि सेन समाज का हमेशा सभी जाति वर्ग को भरपूर सहयोग मिला है अब समय आ गया है कि सभी लोग सेन समाज को भी सुदृढ़ और मजबूत बनाने सहयोग करें।  नारायणपुर बस्तर से ओंकार कौशिक ने कहा कि विधायक रिकेश सेन ने इतना बड़ा आयोजन करके हमारे सेन समाज का उद्धार किया है। रिकेश सेन समाज का भविष्य हैं और जिस तरह उन्होंने पूरे समाज के लोगों को दंडवत प्रणाम किया, घोषणा की है कि रायपुर में उनका विधायक बंगला नहीं सेन भवन होगा जिसमें दूरदराज से राजधानी पहुंचे लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी, यह सेन समाज के लिए उन पर गर्व का विषय है। जैसे साठ साल पहले हमारे समाज के कर्पूरी ठाकुर बिहार में मुख्यमंत्री रहे और मुख्यमंत्री रहने के बाद भी उन्होंने परिवार और अपने लिए कुछ भी नहीं रखा, सेन और अन्य समाजों के उत्थान के लिए काम किया आज मुझे दूसरा कर्पूरी ठाकुर रिकेश सेन में नजर आ रहा है।

बालोद से कार्यक्रम में पहुंचे सिद्धार्थ ने कहा कि समाज के युवाओं के भविष्य को आगे की ओर ले जाने और अच्छे फ्यूचर के लिए रिकेश सेन जो प्रयास कर रहे हैं उससे समूचा समाज अभिभूत हैं। इस सम्मेलन से जहां विवाह के योग्य लोगों का सामाजिक परिचय हुआ वहीं ऐसी महिलाएं जो गृहिणी हैं, ब्यूटी पार्लर काम करती हैं उनका पंजीयन कर उन्हें सहायता दी जा रही है। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण सेन, भूपेंद्र शंकर, बल्लू, शंकर, प्रहलाद, गंगाराम, प्रभात कौशिक, लोकनाथ सेन, रवि सेन समेत प्रदेश भर से आए सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को करेंगे किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का भुगतान…. 1104.27 करोड़ रुपए का किया जाएगा भुगतान
कोरोना इफेक्ट: इस बार नहीं निकलेगा ताजिया व मुहर्रम का जुलूस….. मोहर्रम कमेटी एवं जिला प्रशासन में बनी सहमति
कचलावारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक घायल माओवादी सहित दो गिरफ्तार
अटल जयंती पर सूर्या टीआई मॉल में बांटे गए 10 हजार तुलसी के पौधे, विधायक रिकेश ने मॉल प्रबंधन के प्रयास को सराहा
राजधानी वासी लिपाई के लिए अब सी-मार्ट से खरीद सकेंगे देशी गाय का गोबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा : पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट, श्रीराम पर जारी टिकटों की पुस्तक भी रिलीज
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 96 # 18 January 2024

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?