ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अचानक जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर ऋचा, चिकित्सकों से ली सुविधाओं की जानकारी, मरीजों से भी की बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अचानक जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर ऋचा, चिकित्सकों से ली सुविधाओं की जानकारी, मरीजों से भी की बात

By Mohan Rao
Published: January 8, 2024
Share
कलेक्टर ऋचा चौधरी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
SHARE

दुर्ग। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने रविवार रात को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आपातकालीन विभाग, समस्त सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र, गायेनक वार्ड का भ्रमण किया और यहां भर्ती मरीजों एवं संबंधित चिकित्सकों से मरीजों के इलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। वार्डों में भर्ती मरीजों से रूबरू चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ऋचा ने लैब और ब्लड बैंक की कार्य प्रणाली भी देखी। अस्पताल में साफ सफाई, चिकित्सकों की उपलब्धता एवं इलाज अच्छा पाया गया। अस्पताल के मातृ शिशु भवन के भूतल के पब्लिक शौचालय में जल रिसाव की शिकायत का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए, ऐसे मरीज व परिजन जो अस्पताल में अधिक दिनों तक भर्ती है उनके वाहनों की पार्किंग के लिए पास सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वार्डों के बेडशीट प्रतिदिन चेंज की जाए एवं 7 कलर कोडेड बेडशीट की व्यवस्था की जाए।

कलेक्टर ऋचा ने कहा कि एसएनसीयू में भर्ती मरीजों की ट्राईएज के अनुसार कलर कोडिंग की जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण साहू, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर सह अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश यादव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के मल्होत्रा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र साहू, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सरिता मिंज, पैथोलॉजिस्ट डॉ. नेहा नलवाया, अस्पताल सलाहकार डॉ. सौरभ कोचर, एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सीमा सुरक्षा बल ने भिलाई में हर्षोल्लास से मनाया होली का पर्व
पहली बार एक दिन में भारत के 3 लाख लोगों को लगा कोरोना टीका, यूके-यूएस से कहीं ज्यादा
CG Crime : चोरी कर दोस्तों को पिलाता था शराब, 8 दिन में खर्च दिए 90 हजार रुपए… ऐसे आया गिरफ्त में
फसल खराब होने पर किसान की आत्महत्या का मामला: गृह मंत्री मतरोडीह पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से मिले…… 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा
Landslide : केके रेललाइन पर गिरी चट्टान, ट्रेन यातायात ठप.. विशाखापट्नम-किरंदुल रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में कोरोना के 24 नए मरीज, राजधानी में सबसे ज्यादा संक्रमित, कुल 131 एक्टिव केस छत्तीसगढ़ में कोरोना के 24 नए मरीज, राजधानी में सबसे ज्यादा संक्रमित, कुल 131 एक्टिव केस
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 86 # 08 January 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?