ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Accident : आमने-सामने से भिड़ गए दो बाइक, 5 साल की मासूम सहित तीन की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता
September 22, 2026
छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 
September 22, 2026
चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम
September 22, 2026
दुर्ग जिले में विभिन्न सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 40.85 करोड़ रुपए स्वीकृत
September 22, 2026
शिवनाथ में डूबे युवक की तीसरे दिन मिली लाश, मछली पकड़ते समय फिसलकर डूबा था युवक
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaigarh

Big Accident : आमने-सामने से भिड़ गए दो बाइक, 5 साल की मासूम सहित तीन की मौत

By Mohan Rao Published January 6, 2024
Share
रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा
SHARE

नेशनल हाइवे नंबर 49 रायगढ़-ओड़िशा मार्ग पर एक्सीडेंट, जूटमिल थाना क्षेत्र का मामला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां नेशनल हाइवे नंबर 49 पर तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। दूर तक मोटरसाइकिल के कलपुर्जे बिखरे नजर आए। हादसे में 5 साल की मासूम सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा। वहीं हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार  नेशनल हाइवे नंबर 49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाइवे रायगढ़-ओडिसा मार्ग में टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले ग्राम मिडमिडा के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही एक मासूम के अलावा दो अन्य लोगों की मौत हो गई। तीन लोगो को गंभीर चोट आई है।

अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर तक इस मार्ग में वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प हो गया था और भीड़ के कारण चक्काजाम की स्थिति निर्मित होने लगी। राहगीरों ने बताया कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में सड़क पर खून फैल गया। राहगीरों ने इसकी सूचना नजदीकी थाने में दी।

हादसे के कारण लगा जाम, पुलिस ने कराया खाली
जूटमिल थाना पुलिस टीम को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था। इसी बीच सीएसपी अभिनव उपाध्याय व तीनों थानों के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर लोगों की भीड को खाली कराते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें इलाज के लिए अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हादसे में सुखदेव फोबिया (27) निवासी गढ़उमारिया, पांच वर्ष की बच्ची कुहू सिदार निवासी गढउमारिया और एक अन्य ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया (26), खेमराज साव (14) और रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल निवासी कोतरलिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक कुहू सिदार एक अन्य मृतक सुखदेव फोबिया के साढू़ की बेटी थी, जो मेला देखने उन्हीं के साथ उनके ही बाइक पर वहां पहुंची थी।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ सर्व रविदास समाज  की आमसभा एवं शिक्षक सम्मान में दिखी सामाजिक एकजुटता

छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में ‘द आर्ट ऑफ टीचिंग मैथेमैटिक्स: फ्रॉम फियर टू फैसिनेशन’ पर प्रशिक्षण 

चंपारण्य में श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केन्द्र की मंजूरी, पर्यटन मंत्री ने कहा- महत्वपूर्ण कदम

दुर्ग जिले में विभिन्न सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 40.85 करोड़ रुपए स्वीकृत

शिवनाथ में डूबे युवक की तीसरे दिन मिली लाश, मछली पकड़ते समय फिसलकर डूबा था युवक

Mohan Rao January 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांग नहीं हुई पूरी, 9 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांग नहीं हुई पूरी, 9 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Next Article अब खुलेंगे कई महत्वपूर्ण रहस्य, भारत एक और इतिहास रचने के करीब, सूर्य को आज 'हेलो' बोलेगा आदित्य एल-1 अब खुलेंगे कई महत्वपूर्ण रहस्य, भारत एक और इतिहास रचने के करीब, सूर्य को आज ‘हेलो’ बोलेगा आदित्य एल-1

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?