ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Mahadev Betting App:एसआईटी ने की 15000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Mahadev Betting App:एसआईटी ने की 15000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है आरोपी

By Om Prakash Verma
Published: January 6, 2024
Share
Mahadev Betting App:एसआईटी ने की 15000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है आरोपी
Mahadev Betting App:एसआईटी ने की 15000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पहली गिरफ्तारी, जानें कौन है आरोपी
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। मुंबई क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को चर्चित महादेव सट्टेबाजी एप धोखाधड़ी मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की जांच कर रही एसआईटी ने पहली गिरफ्तारी की है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीक्षित कोठारी (27) है। पुलिस के मुताबिक, पिछले साल कोर्ट के आदेश के बाद माटुंगा पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी एप घोटाले को लेकर मामला दर्ज किया था और फिर मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया।

एसआईटी के मुताबिक दीक्षित कोठारी धोखाधड़ी मामले का मुख्य आरोपी है। एसआईटी ने खुलासा किया है कि कोठारी के ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल कर महादेव एप से जुड़े वेबसाइट का डोमेन लिया गया था और वह पिछले दो वर्षों से रखरखाव शुल्क के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान कर रहा था।

महदेव सट्टेबाजी एप मामले में एसआईटी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने कहना है कि भारत में सट्टेबाजी पर प्रतिबंध के बावजूद आरोपियों ने कानूनी खामियों का फायदा उठाते हुए वेबसाइट को विदेशी डोमेन पर पंजीकृत किया और भारत में सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान की गई।

माटुंगा पुलिस ने मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश पर कार्रवाई करते हुए प्रमुख कंपनियों सहित 31 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआईआर में नामजद अभिनेता साहिल खान को भी एसआईटी ने तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी।

महादेव एप का मालिक रवि उप्पल हिरासत में…
महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के मालिक रवि उप्पल को 14 दिसंबर, 2023 को दुबई में हिरासत में लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आदेश पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर दुबई की पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। ईडी के अधिकारी 43 वर्षीय उप्पल भारत लाने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। एप के एक अन्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को दुबई में नजरबंद किया गया है। उसके खिलाफ भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। ईडी चंद्राकर और उप्पल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की भी जांच कर रही है।

CG Crime : बिलासपुर में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, चार साल से थे लिव इन रिलेशन में… आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 12 नए मामले, कोई मौत नहीं, लगीं चार करोड़ वैक्सीन खुराक
ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम साय सहित मंत्रियों का आया रिएक्शन, सीएम साय बोले- हर-हर महादेव
9 करोड़ की लागत से बना शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन का सीएम साय ने किया लोकार्पण
कांग्रेस की 136वीं स्थापना दिवस विशेष : कांग्रेस पार्टी राजनीतिक दल ही नहीं, महानायकों की विचारधारा का पवित्र संगम है – श्रीमती तुलसी साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ चेम्बर मनाएगा श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव, हर व्यापारी रघुनंदन -हर दुकान दीप वंदन अभियान
Next Article आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांग नहीं हुई पूरी, 9 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल आश्वासन के बाद भी संविदा कर्मचारियों की मांग नहीं हुई पूरी, 9 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?