ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Hit and Run Law : ड्राइवरों की हड़ताल के बीच सीएम साय ने ली अफसरों की बैठक, कहा- भ्रामक जानकारी फैलने से रोके
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Hit and Run Law : ड्राइवरों की हड़ताल के बीच सीएम साय ने ली अफसरों की बैठक, कहा- भ्रामक जानकारी फैलने से रोके

By Mohan Rao Published January 2, 2024
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ ड्रायवरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में हड़ताल के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ड्राइवरों की हड़ताल के कारण शहर के पंपों में पेट्रोल व डीजल की किल्लत की अफवाह के बाद लोग पंपों की ओर टूट पड़े हैं। प्रदेश की जनता पेनिक हो गई है ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मुख्य सचिव व डीजीपी की मौजूदगी में सभी जिलों के कलेक्टरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने बैठक के दौरान सभी जिलों के कलेक्टर, आईजी व पुलिस अधीक्षकों से कहा कि हड़ताल के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो इसका समूचित प्रबंध किया जाना चाहिए। जिलों में कानून व्यवस्था सुचारू रहे। यदि कहीं भी हड़ताल के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित होती है तो सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। सीएम साय ने कहा कि भ्रामक जानकारी न फैलने पाए और जनता तक सही जानकारी पहुंचे। वहीं अफ़वाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन से हुई इस वीसी में संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों के साथ जिलों के कलेक्टर तथा एसपी शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमलोगों तक इसकी सही जानकारी पहुंचे और भ्रामक खबरें न फैले। अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जाए। अधिकारी पेट्रोल, डीजल, दवाइयां, फल, सब्जी, अनाज की उपलब्धता की जानकारी लें और इसकी सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। प्रदेश व जिले स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाए जो 24 घंटे संचालित हो। किसी भी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशासन सभी स्टाकहोल्डरों से बात करें और देखें कि कहीं जमाखोरी तो नहीं हो रही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवहनकर्ताओं द्वारा की जा रही आकस्मिक हड़ताल के मद्देनजर राज्य में पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं का परिवहन सतत जारी रखने एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही यह भी कहा कि राज्य में संचालित पेट्रोलियम-डीजल डिपो तथा एलपीजी डिपो में वाहनों के प्रवेश तथा निकासी में राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अमले की ड्यूटी लगाई जाए ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान ना किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश के किसी भी जिले में पेट्रोलियम-डीजल तथा एलपीजी सेवा वाहनों का परिवहन बाधित न हो। उन्होंने सभी टोल नाकों-चौकी में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोल-डीजल, घरेलू एलपीजी की सुचारू उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के लिए ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय निगरानी दल गठित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस मौके पर मुख्य सचिवश्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा और संचालक खाद्य जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दूसरे दिन भी नहीं सुधरी स्थिति
बता दें ट्रक ड्राइवरों व ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा मारामारी पेट्रोल व डीजल को लेकर हो रही है। लाख दावों के बाद भी पंपों में तेल का स्टॉक खत्म हो गया है। जहां स्टॉक है तो वहां लंबी कतारें लग रही है। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी शहर के अधिकतर पंपों में लंबी कतारें देखने को मिली। पंप संचालकों द्वारा बार बार पर्याप्त मात्रा में स्टॉक होने की बात कही जा रही है इसके बाद भी आम लोग पंपों पर लाइन लगाकर खड़े हैं।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao January 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनएसओ द्वारा समय उपयोग सर्वेक्षण पर राज्‍यस्‍तरीय आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एनएसओ द्वारा समय उपयोग सर्वेक्षण पर राज्‍यस्‍तरीय आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Next Article बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं, हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं, हर जरूरी संसाधन प्रदान करेंगे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?