ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम के स्वागत में जमा भीड़ के बीच फंसी गर्भवती महिला की गाड़ी, पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

सीएम के स्वागत में जमा भीड़ के बीच फंसी गर्भवती महिला की गाड़ी, पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल

By Om Prakash Verma
Published: December 28, 2023
Share
सीएम के स्वागत में जमा भीड़ के बीच फंसी गर्भवती महिला की गाड़ी, पुलिस मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल
सीएम के स्वागत में जमा भीड़ के बीच फंसी गर्भवती महिला की गाड़ी, पुलिस मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार का दिन वीआईपी नेताओं के आगमन की वजह से गहमा-गहमी भरा रहा। शहर के चौक-चौराहों में लोगों की भारी भीड़ रही। इसी बीच शाम के समय घरघोड़ा क्षेत्र से एक प्रसूता महिला को रायगढ़ अस्पताल लाते समय उनका निजी वाहन भीड़ में फंस गया। जिसके बाद रायगढ़ पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए उक्त वाहन को मानव श्रृंखला बनाकर केजीएच अस्पताल तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। जहां अस्पताल पहुंचते ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। अब जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को शहर में वीवीआईपी आगमन को लेकर काफी भीड़ थी। इसी दरमियान शाम करीब 6:30 बजे घरघोड़ा से रायगढ़ प्रसूति के लिए निजी वाहन में केजीएच अस्पताल जा रही वाहन भीड़ में फंस गई। घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कुडूमकेला की गर्भवती महिला मोहरमति सीएचसी घरघोड़ा में प्रसव के लिये भर्ती थी। जिसे रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया।

महिला का परिवार उसे निजी वाहन में लेकर केजीएच अस्पताल आ रहे थे। जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचने को लेकर वे आज प्रतिबंधित किए गए मार्ग में प्रवेश कर एसपी ऑफिस के समीप भीड़ में फंस गए और आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।

निजी वाहन होने के कारण किसी का ध्यान वाहन में प्रसव पीड़ा में तड़प रही महिला की ओर नहीं गया। तभी ड्यूटी पर तैनात थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे और साइबर सेल के स्टाफ नवीन शुक्ला रोड़ क्लीयर कराने वाहन के पास पहुंचे। तब उन्हें वाहन में गर्भवती महिला के होने की जानकारी मिली। महिला की स्थिति बेहद गंभीर थी। वाहन में ही शिशु को जन्म देने वाली थी।

पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुये मार्ग पर व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों और जवानों को वाहन में सीरियस मरीज होने की जानकारी देकर मार्ग के दोनों और मानव श्रृंखला बनाते हुए पूरा रोड क्लियर करते हुए वाहन को अस्पताल तक पहुंचाया। वाहन को भीड़ से निकाल कर अस्पताल तक पहुंचने में थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे साइबर सेल के आरक्षक नवीन शुक्ला, धनंजय कश्यप और पुष्पेंद्र जाटव का विवेकपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है।

क्यूसीएफआई, भिलाई चैप्टर, लगातार पाँचवीं बार बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित
Bhilai News : पंडित के घर पर एटमबम फेंक कर भागे बदमाश… थाने पहुंचा मामला
Big Breaking: चरोदा में बच्चा चोरी के शक मेंं साधुओं को पीटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ का हिस्सा बने 30 लोग चिन्हित, Video
shreekanchanpath 109 # 01 February 2025
धान के अवैध भंडारण पर हुई कार्रवाई, 264 क्विंटल से अधिक धान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्र सरकार की विश्वकर्मा योजना को घर-घर पहुंचाने के निर्देश, च्वॉइस सेंटरों में ऑनलाइन पंजीयन शुरू केन्द्र सरकार की विश्वकर्मा योजना को घर-घर पहुंचाने के निर्देश, च्वॉइस सेंटरों में ऑनलाइन पंजीयन शुरू
Next Article बीएसपी में हादसा: रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी भीषण आग, वेल्डिंग की चिंगारी बनी वजह बीएसपी में हादसा: रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी भीषण आग, वेल्डिंग की चिंगारी बनी वजह

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?