ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good Governance Day: स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस का होगा भुगतान
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

Good Governance Day: स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस का होगा भुगतान

By Om Prakash Verma Published December 23, 2023
Share
Good Governance Day: स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस का होगा भुगतान
Good Governance Day: स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को दो साल का बकाया बोनस का होगा भुगतान
SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य के किसानों को धान के दो साल के बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए का होगा भुगतान
सभी नगरीय निकायों में 25 दिसम्बर से एक सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियान
नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता द्वारा सुशासन स्थापित करने का लिया जाएगा संकल्प
नगरीय निकाय में अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का होगा आयोजन
रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान किया जाएगा। धान उत्पादन करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में धान उत्पादन पर प्रोत्साहन योजना के लिए राशि का प्रावधान भी किया है।

सुशासन दिवस के अवसर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में नगरीय निकायों में स्थापित अटल चौक में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। अटल चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा ‘सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प लिया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन द्वारा 25 दिसंबर के पहले नगरीय निकायों में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। यह स्वच्छता अभियान नगरीय निकायों में 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर आगामी एक सप्ताह तक आयोजित होगा।

सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल संध्या का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत कवि सम्मेलन, अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा का आयोजन तथा अटल जी के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma December 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article …तुलसी बिन हुआ आंगन सूना, तुलसी साहू ने पार्टी छोड़ी तो आ गए कांग्रेस के दुर्दिन
Next Article CG News : मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय ली बैठक, 100 दिन की कार्य योजना पर काम शुरू

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?