ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिगरेट के लिए युवक की हत्या, एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार… ईंट-पत्थर व डंडे से पीटकर उतारा था मौत के घाट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सिगरेट के लिए युवक की हत्या, एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार… ईंट-पत्थर व डंडे से पीटकर उतारा था मौत के घाट

By Mohan Rao
Published: December 18, 2023
Share
हत्या के आरोपी
SHARE

दुर्ग। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बघेरा में रविवार शाम को युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया है। दरअसल हत्या की वजह सिगरेट पीने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डण्डा, लाठी एवं पत्थर बरामद कर लिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 147, 148 के तहत कार्रवाई की है।

बता दें रविवार शाम को पंचशील नगर दुर्ग निवासी रॉकी सोनकर की बघेर में कुछ युवकों द्वारा हत्या कर दी गई थी। युवक का शव  बघेरा रोड किनारे नाली में चित अवस्था में पड़ा मिला था। मृतक के चेहरे व शरीर पर काफी चोट के निशान पाए गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू की। हत्या के चंद घंटों बाद ही पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

परिवार के लोगों ने बताया आरोपियों के नाम
पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले परिजनों से पूछताछ की। मृतक रॉकी सोनकर के परिजन विवेक मंडल, राहुल सोनकर एवं सौरभ चंद्रवंशी से पूछताछ करने पर पता चला कि ग्राम बघेरा के पप्पू किराना दुकान के पास सिगरेट पीने की बात को लेकर रॉकी का रघुनाथ मंडावी, भूपेश साहू, अविनाश उर्फ बउवा मंडावी, चंद्रकांत उर्फ चिन्टू ठाकुर, आकाश मंडावी व एक नाबालिग के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान सभी ने मिलकर रॉकी की हाथ, मुक्का, डण्डा से मारपीट व पत्थर पटक कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नाली में फेंककर फरार हो गए।

आरोपियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इनकी तलाश के लिए अलग अलग टीमें बनाई। पुलिस की टीम को जल्द ही सफलता मिल गई। पुलिस ने एक साथ सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मामले का खुलासा किया गया। पुलिस ने आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त लाठी, डण्डा एवं पत्थर के साथ ही साथ मृतक प्रेम उर्फ रॉकी मंडल के द्वारा पकडे हुए चाकू को नाली से बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस, सीएसपी स्क्वॉड एवं एसीसीयू की टीम शामिल रही। गिरफ्तार आरोपियों में रघुनाथ मंडावी पिता स्व. सरस मंडावी (22), भूपेश साहू पिता किशोर साहू (21), अविनाश उर्फ बउवा मंडावी पिता छविलाल मंडावी (20), चंद्रकांत उर्फ चिन्टू ठाकुर पिता मनहर सिंग ठाकुर (26), आकाश मंडावी पिता छविलाल मंडावी (20) व एक नाबालिग शामिल है।

सचिन तेंदुलकर को नसीहत देने पर लोगों ने शरद पवार पर निकाली भड़ास
जूस मिलाकर बेहोश कर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर बार-बार करता था दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार
मैरिटल रेप से जुड़ी याचिकाओं पर 21 मार्च को सुनवाई, केन्द्र सरकार को 15 फरवरी तक देना होगा जवाब
Politics: भाजपा का जदयू के साथ सरकार बनाने का फैसला, डिप्टी सीएम के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम तय
निगम में 32 वर्ष तक सेवाएं देने वाला कर्मचारी सेवानिवृत्त, कार्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 65 # 18 December 2023 shreekanchanpath 65 # 18 December 2023
Next Article सामाजिक समरसता एवं समानता का बाबा जी का संदेश आज के समय में अधिक सार्थक : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?