ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारायणपुर में IED ब्लास्ट : एक जवान शहीद और एक घायल, सीएम साय ने किया शहादत को नमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

नारायणपुर में IED ब्लास्ट : एक जवान शहीद और एक घायल, सीएम साय ने किया शहादत को नमन

By Mohan Rao
Published: December 14, 2023
Share
सीएम साय ने शहीद की शहादत को किया नमन
SHARE

नारायणपुर। जिल के आमदई माइंस की सुरक्षा में लगे जवानों को नक्सलियों ने एक बार फिर अपना निशाना बनाया है। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है और एक जवान घायल हो गया। शहीद कमेलश साहू जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाला था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान कमलेश साहू की शहादत को किया नमन करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मिली जानकारी के अनुसार बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने बताया कि नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत अमदाई खदान में सोमवार को करीब 11:00 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट और फायरिंग की। जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग की गई। नक्सलियों के हमले CAF के 9वीं वाहिनी का एक जवान आरक्षक कमलेश कुमार शहीद हो गए। वहीं एक जवान आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

बता दें माइंस में जगह-जगह आईईडी लगाने की नक्सलियों ने पहले ही चेतावनी दी थी। इससे पहले आईईडी ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इसके अलावा नक्सलियों ने आमदाई खदान में काम के लिए लगी 16 गाड़ियों को भी जला दिया था। साथ ही वहां के कर्मचारियों को बंधक भी बनाया था। 11 दिसंबर को सुकमा थाना क्षेत्र के क्रिस्टाराम क्षेत्र के डब्बाकोंटा कैंप में सड़क सुरक्षा के लिए निकले सीआरपीएफ 217 व कोबरा 208 के जवान आईडी के चपेट में आ गए थे। इस दौरान दो जवान घायल हुए थे, उन्हें एयर एंबुलेंस की मदद से रायपुर रेफर किया गया था।

सीएम साय ने शहीद के परिजनों के प्रति जताई संवेदना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान कमलेश साहू की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवान बालोद निवासी विनय कुमार के बेहतर उपचार के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कोरोना के 5614 नए केस मिले, 9 की गई जान, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय भी पॉजिटिव
अब एक सेकेण्ड मे जारी होगी भवन अनुज्ञा, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी एक और सौगात
केंद्र सरकार को राहत: सुप्रीम कोर्ट ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ की नीति को सही ठहराया, तीन महीने में बकाया भुगतान करने का निर्देश
shreekanchanpath 191 # 25 April 2024
ऐतिहासिक लाल मैदान में 3 हजार मूर्तियों से सजा मां अंबे का दरबार… भव्य कलशयात्रा के साथ विराजी मातारानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीओपी 28 में वेदांता एल्यूमिनियम ने सस्टेनेबल भविष्य के लिए सम्मिलित प्रयासों को किया प्रेरित सीओपी 28 में वेदांता एल्यूमिनियम ने सस्टेनेबल भविष्य के लिए सम्मिलित प्रयासों को किया प्रेरित
Next Article कृत्रिम गर्भाधान से ही संभव है देश में श्वेत-क्रांति, दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है कई गुना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?