ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: किसानों को मिलेगा 2016-17, 17-18 का पैसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: किसानों को मिलेगा 2016-17, 17-18 का पैसा

By Om Prakash Verma
Published: December 6, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
लेन-देन का यह फार्मूला शायद और किसी को समझ में नहीं आए पर छत्तीसगढ़ को खूब समझ में आता है। सरकार और जनता के बीच यहां लेनदार और देनदार का रिश्ता है। भाजपा की रमन सिंह सरकार ने किसानों को 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का वायदा किया था। वह नहीं दे पाई और 2018 में उसकी सरकार चली गई। तब कांग्रेस ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदने और किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी जिसे उसने निभाया भी। किसान ने भी मान लिया कि बोनस की घोषणा रमन सरकार ने की थी, इसलिए उसने भूपेश से कभी वह पैसा मांगा भी नहीं। किसान उस पैसे को लगभग भूल चुका था। हालांकि भाजपा खूब जानती थी कि छत्तीसगढ़ में आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा किसानों का है। 2003 से लेकर 2013 तक उसने किसानों का ख्याल भी रखा और लगातार सत्ता में बनी रही। पर 2016-17 और 2017-18 में 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा करने के बावजूद वह इसे पूरा नहीं कर पाई और सत्ता से बाहर हो गई। अब जबकि जनता ने पुन: उसपर भरोसा किया है तब वह भी उदारता की मिसाल कायम करना चाहेगी। वह अपनी पुरानी चूक को सुधारने की कोशिश करेगी। 2013 में बनी भाजपा की सरकार ने 2016-17 में 58 लाख और 2017-18 में 62 लाख टन धान किसानों से खरीदा था। भाजपा की नई सरकार इसका भी बोनस किसानों को देगी। 31 सौ रुपए क्विंटल धान बेचने की खुशी में किसान को वैसे भी रात-रात भर नींद नहीं आ रही थी। अब बकाया बोनस की उम्मीद में उसकी झपकियां भी जाती रही हैं। प्लान बन रहे हैं कि इस रकम का कैसा उपयोग किया जाए। समय की मांग है कि वह इस रकम का निवेश करे पर बाजारवाद उसे शायद ही ऐसा करने दे। गृहिणियों में अलग जोश है कि जल्द ही उनके खाते में भी पैसे आएंगे। शहरी आबादी के लिए हालांकि यह कोई बहुत बड़ी रकम नहीं है फिर भी एक बात तो तय है कि यह सारा पैसा बाजार में आएगा और वह गुलजार हो जाएगा। इस पैसे पर ठगों की भी नजर होगी। तरह-तरह के स्कीम आ जाएंगे। जनता को इस ठगी से बचना और बचाना होगा।

सरल और सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार
ट्विनसिटी में दशहरा : कल होगा अहंकार का अंत… दो साल बाद दिख रहा त्योहार को लेकर उत्साह
शिक्षा, सेवा और जागरूकता से ही समाज और राष्ट्र का सशक्त निर्माण संभव, चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में बोले सीएम साय
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स  का जगदलपुर में शंखनाद… महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक
Big Breaking: नायब तहसीलदार की लापता कार मिली कुएं में, पत्नी सहित सवार सभी चार लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिचांग का असर, भिलाई-दुर्ग सहित प्रदेश भर में हवा के साथ बारिश, बढऩे लगी ठिठुरन मिचांग का असर, भिलाई-दुर्ग सहित प्रदेश भर में हवा के साथ बारिश, बढऩे लगी ठिठुरन
Next Article ममता हुई शर्मसार: कलयुगी मां अपने नवजात शिशु को मरने के लिए छोड़ा, सेन परिवार ने बचाई जिंदगी, आईसीयू में भर्ती ममता हुई शर्मसार: कलयुगी मां अपने नवजात शिशु को मरने के लिए छोड़ा, सेन परिवार ने बचाई जिंदगी, आईसीयू में भर्ती

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?