ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : चुनाव आयोग ने इस राज्य में बदली मतगणना की तारिख, 3 के बजाय अब 4 दिसंबर को मिलेगा परिणाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Big news : चुनाव आयोग ने इस राज्य में बदली मतगणना की तारिख, 3 के बजाय अब 4 दिसंबर को मिलेगा परिणाम

By Mohan Rao
Published: December 2, 2023
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

नईदिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव के बाद अब सभी को परिणामों का इंतजार है। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। चुनाव आयोग ने मिजोरम में मतदान की तिथि बदल दी है। यहां रविवार 3 दिसंबर की जगह अब 4 दिसंबर को मतगणना होगी। मिजोरम के राजनीतिक दलों की मांग के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसाई बाहुल क्षेत्र होने के कारण यहां रविवार का दिन प्रार्थना व सभाओं का होता है इसलिए यह मांग की गई। मांग के बाद चुनाव आयोग ने यहां मतगणना की तिथि बदल दी है।

चुनावों की तारीख बदले जाने की मांग को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था। पत्र में कहा गया था कि मिजो लोग रविवार के दिन पूरी तरह से पूजा में समर्पित रहते हैं। इस पत्र में सभी राजनीतिक दलों और गैर सरकारी संगठनों के अध्यक्षों के हस्ताक्षर भी थे। पत्र में लिखा था कि मिजोरम में रविवार को कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं रखा जाता। पत्र भेजने वाले दलों में सत्तारूढ़ एमएनएफ, भाजपा, कांग्रेस, जोरम पीपुल्स मूवमेंट और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस शामिल थे. राज्य के प्रमुख चर्चों के समूह, मिजोरम कोहरान ह्रुएटुटे कमेटी (एमकेएचसी) ने भी चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर मतगणना की तारीख बदलने का आग्रह किया था।

एक ही चरण में हुआ था मतदान
बता दें 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान 7 नवंबर को एक ही चरण में हुआ था। पहले पांचों राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को तय की गई थी। बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख भी बदली थी। वहां, पहले 23 नवंबर को एक चरण में चुनाव होना था, लेकिन इसे बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया था।

मिजोरम का एग्जिट पोल
मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे अब 4 दिसंबर आएंगे। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ चुके हैं। एग्जिट पोल के अनुमानों में जोराम पीपुल्स मूवमेंट यानी जेडपीएम सरकार के जनादेश के संकेत हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में जेडपीएम को 49 फीसदी वोट के साथ 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा में 28 से 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। मिजोरम विधानसभा में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 21 सदस्यों का है।

तीन साल में बदली छत्तीसगढ़ चेम्बर की तस्वीर, रायपुर के बाद भिलाई सबसे आगे : अजय भसीन
ड्राइविंग लाइसेंस गलत पते के कारण वापस लौटने पर आरटीओ से मिलेंगे, एक जुलाई से सुविधा होगी लागू
छत्तीसगढ़ के 433 युवा बनेंगे अग्नीवीर, लिखित परीक्षा में मिली सफलता… 1 मार्च से शुरु होगी ट्रेनिंग
ताम्रध्वज साहू को मिला कारण बताओ नोटिस, रिटर्निंग अफसर ने चुनाव में इन नियमों का उल्लंघन पर लिया एक्शन
जुआरियों की महफिल पर पुलिस का दबिश, 26 बाइक, एक कार सहित 2.55 लाख जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, 13 मामलों में 7 आरोपी और 3 खरीदार गिरफ्तार
Next Article तूफान के असर से तटीय राज्यों में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में चेतावनी जारी तूफान के असर से तटीय राज्यों में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में चेतावनी जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?