ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम रवाना, रांची में खेली जाएगी प्रतियोगिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम रवाना, रांची में खेली जाएगी प्रतियोगिता

By Mohan Rao
Published: November 29, 2023
Share
छत्तीसगढ़ साइकिलिंग टीम
SHARE

भिलाई। राष्ट्रीय साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम तैयार कर ली गई है। साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष व बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बछोर व बीएसपी सायकल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने टीम की घोषणा की। टीम में अधिकतर खिलाड़ी बीएसपी साइकिलिंग क्लब के खिलाड़ी चुने गए। चयनित टीम सोमवार को हटिया एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुई। टीम यहां 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक होने वाली 52वीं जूनियर ट्रैक नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप 2023 में भाग लेगी।

छत्तीसगढ़ टीम की घोषणा के बाद नरेन्द्र कुमार बंछोर ने बीएसपी सायकल पोलो मैदान में खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से उनके तैयारी के बारे में चर्चा की एवं उन्हें शुभकामनाएं दी तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ट्रैक साइकिलिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया क्योंकि ओलंपिक में अधिक इवेंट ट्रैक साइकिलिंग के होते हैं एवं भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन का रूझान भी इसी ओर है इसलिए राज्य को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। साइकिलिंग ऐसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष हिमांशु द्विवेदी ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर रमेश श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ, ईवी सुनील सचिव बीएसपी साइकिलिंग क्लब, संजीव सारस्वत कोषाध्यक्ष बीएसपी साइकिलिंग क्लब, देवेन्द्र सिंह बरार सहायक प्रबंधक भिलाई इस्पात संयंत्र, परविंदर सिंह अध्यक्ष बीएसपी सायकल पोलो क्लब, देवप्रकाश वर्मा (कोच) एवं संगीता अतरम ने सभी खिलाड़ियों को शुभकमनाएं दी।

6 माह से निरंतर कर रहे अभ्यास
छत्तीसगढ़ साइकिलिंग संघ के महासचिव विनायक चन्नावर ने बताया कि बीएसपी साइकिलिंग क्लब के खिलाड़ी विगत 6 माह से निरंतर जयंती स्टेडियम स्थित वेलोड्रम में अभ्यास कर रहे हैं। राज्य के चयनित खिलाड़ियों के लिए भिलाई में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें जबलपुर के एनआइएस प्रशिक्षक प्रतीक एवं शैलेन्द्र पटेल ने खिलाड़ियों को साइकिलिंग के विभिन्न इवेंट का प्रशिक्षण प्रदान किया तथा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की।

यह है चयनित छत्तीसगढ़ की टीम
बालिका वर्ग में पूनम चौधरी, इसिता सिन्हा, खूशबू साहू गायत्री सिंह एवं निशा देवांगन को टीम में शामिल किया गया है। वहीं  बालक वर्ग में प्रिंस कुमार सिंह, दुष्यंत बारले, चंद्रशेखर साहू, शुभम यादव, पियूष कुमार साहू, राहुल निर्मलकर, योगेश्वर साहू, प्रिंस मेहता, करन शाह, कृष्णा शाह, प्रवीण कुमार यादव, पंकज सिन्हा, सन्नी चौधरी, विहान सिंह गुप्ता आदि का चयन हुआ। यह सभी खिलाड़ी बीएसपी साइकिलिंग क्लब से हैं। इसके अलावा 2 खिलाड़ी आशु प्रधान एवं धनंजय निषाद रायगढ़ जिला से हैं। दल के कोच शैलेन्द्र प्रटेल, देवप्रकाश वर्मा, बीना मिश्रा एवं मैनेजर संगीता अतरम है।

एक विचार की कहानी, जिसे कई बार मिटाने की कोशिश की गई: आरएसएस के 100 वर्ष पर ‘शतक’ को मिला अजय देवगन का समर्थन
Bhilai : चायनीज मांझा की खरीदी-बिक्री को लेकर विधायक रिकेश ने की आईजी से चर्चा, बोले- होगी कड़ी कार्रवाई
जब महिला ने कलेक्टर को कहा बेचारा तो मुख्यमंत्री ने जमकर लगाए ठहाके
नीति आयोग ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना को सराहा, कहा सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा
विधानसभा चुनाव को देखते हुए दुर्गोत्सव समितियों को दुर्ग पुलिस का सख्त निर्देश, आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीसीसीआई ने बढ़ाया राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रेक्ट, बने रहेंगे भारतीय टीम के कोच….  कोचिंग स्टाफ में बदलाव नहीं
Next Article आदर्श मार्केट बनेगा पावर हाउस का बाजार, चेंबर पदाधिकारियों ने आयुक्त ने मिलकर बताया पूरा प्लान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?