ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मारपीट करने वाले पार्षद पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, आत्महत्या करने टॉवर पर चड़ा पीड़ित… सांसद ने दी समझाइश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

मारपीट करने वाले पार्षद पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, आत्महत्या करने टॉवर पर चड़ा पीड़ित… सांसद ने दी समझाइश

By Mohan Rao
Published: November 24, 2023
Share
टॉवर पर चड़ा सतपाल सिंह
SHARE

भिलाई। थाने में घुसकर शख्स से मारपीट करने वाले वार्ड 64 के पार्षद व उसके पुत्र पर खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। पीड़ित की धमकी के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और आनन फानन में भिलाई नगर पुलिस पहुंच गई। सूचना मिलने पर सांसद विजय बघेल भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को समझाइश दी। कार्रवाई का भरोसा मिलने पर पीड़ित मोबाइल टावर से नीचे उतरा।

बता दें सेक्टर-10 निवासी पीड़ित सतपाल सिंह की शिकायत पर भिलाई निगम के वार्ड 64 के कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी, उसके बेटे अमन सोनी व अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अपनी शिकायत में सतपाल सिंह ने बताया था कि रविवार की रात को उसे फोन कर सेक्टर-नौ चौक पर बुलाकर मारपीट की गई। इसकी शिकायत के लिए भिलाई नगर थाने पहुंचने पर पार्षद अभय सोनी, उसका बेटा अमन सोनी व अन्य लोग थाने पहुंचे और यहां भी पीड़ित से मारपीट की। पुलिस कर्मियों के रोकने पर भी नहीं रुके। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तो ले ली लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज सतपाल सिंह आज सुबह सेक्टर -10 में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। सतपाल सिंह यहां से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। कार्रवाई नहीं होने पर सतपाल सिंह ने टॉवर से कूद जाने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सतपाल सिंह को समझाना शुरू किया। कुछ देर पर सांसद विजय बघेल भी मौके पर पहुंचे और सतपाल सिंह को समझाइश दी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद सतपाल सिंह नीचे उतरा। यहां से सतपाल सिंह को अस्पताल ले जाया गया।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ
शहर में राजीव भवन निर्माण का हुआ शुभारंभ…. मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जल्द बनेगा भव्य कार्यालय
केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र “समर्थ” तथा खेलो इंडिया तीरंदाजी लघु केन्द्र का किया अवलोकन
सुपेला फ्लाईओवर में बड़ा हादसा : पाइप से भरी पिकअप से भिड़ा बाइक सवार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
ईएनटी के डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन, घायल बालक के चेहरे में 7 इंच तक धंसे तीर को निकाला, बच्चे की बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीजी क्राइम : राजधानी में महिला से हुई लाखों की ठगी, घर बैठे काम करने का दिया था झांसा
Next Article Big news : कतर में मौत की सजा पाए भारत के आठ पूर्व नेवी अफसरों की याचिका मंजूर, जल्द होगी सुनवाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?